Exemption Given In H1B Visa: एच 1 बी वीजा पर कड़ा रुख अखित्यार करने वाले डोनाल्ड ट्रंप अब नरम पड़ गए हैं। उन्होंने कुशल विदेशी श्रमिकों को अमेरिका लाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला वीजा में सुधार का आह्वान किया है।
एलन मस्क ने किया था पोस्ट
एलन मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा था कि एच1 बी वीजा को बनाए रखने के लिए वार्षिक लागत जोड़कर इसे आसानी से ठोका किया जा सकता है। जिससे घरेलू स्तर की तुलना में विदेशों में भर्ती करना ज्यादा अधिक महंगा हो जाएगा। मैं इस बात पर बहुत स्पष्ट हूं कि, यह कार्यक्रम त्रुटिपूर्ण हैं और सुधार की आवश्यकता है। ट्रंप ने लिखा था कि मैं उन महत्वपूर्ण लेगों के साथ अमेरिका को मजबूत करने वाली स्पेसएक्स, टेस्ला और सैकड़ों अन्य कंपनियों का निर्माण किया है। इसका कारण एच-1 बी वीजा।
मस्क ने कहा था कि एक्स यूजर के् पोस्ट के जवाब के बयान को वापस ले लिया। जिसमें कहा गया था कि अमेरिका को दुनिया की सबसे श्रेष्ठ प्रतिभाओं के लिए गंतव्य बनना चाहिए लेकिन, तर्क दिया कि वर्तमान एच-1बी वीजा प्रणाली समाधान नहीं है।
क्या है एच-1 बी वीजा?
बता दें कि एच-1 बी वीजा एक गैर प्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता वाले विशेष तरह के व्यवसायों में विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देता है। प्रौधिगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए एच-1 बी वीजा पर निर्भर करती है। आईटी उद्योग लंबे समय से अमेरिका में अत्यधिक कुशल श्रमिकों को आकर्षित करने के लिए अधिक एच-1 बी वीजा की मांग कर रहा है।