Namo Bharat Rapid Rail Fare: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के न्यू अशोकनगर स्टेशन से साहिबाबाद के बीच नमो भारत रेल कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस परियोजना से दिल्ली से मेरठ साउथ तक का सफर बहुत आसान हो जाएगा। अब यात्री सिर्फ 40मिनट में अपनी मंजिल तक पहुँच सकेंगे। इसके अलावा, लाखों यात्रियों को अब रोज़ लग्जरी और सुपर स्पीड ट्रेनों की सुविधा मिलेगी।
बता दें कि,प्रधानमंत्री मोदी ने साहिबाबाद से न्यू अशोकनगर तक का सफर रैपिड रेल से किया। इस कनेक्टिविटी के साथ दिल्ली-मेरठ का सफर केवल 40मिनट में पूरा होगा। फिलहाल, साहिबाबाद और मेरठ साउथ के बीच 42किलोमीटर का मार्ग चल रहा है, जिसमें 9स्टेशन हैं। नए 13किलोमीटर के सेक्शन के जुड़ने से इस रूट पर कुल 11स्टेशन होंगे।
रैपिड रेल कितना होगा किराया?
नमो भारत रैपिड रेल के इस विस्तार में नए फेज के दो स्टेशन जुड़ेंगे, जिनमें से एक अंडर ग्राउंड मार्ग पर होगा। यह पहला मौका है जब नमो भारत ट्रेन भूमिगत मार्ग पर चलेगी। न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक का सामान्य कोच किराया 150रुपये होगा, जबकि प्रीमियम कोच का किराया 225रुपये होगा। इस रूट पर ट्रेनें हर 15मिनट में उपलब्ध होंगी।
नमो भारत रैपिड रेल की विशेषताएं
नमो भारत रैपिड रेल परियोजना को पीएम गति शक्ति (PM Gati Shakti) सेंट्रल मास्टर प्लान से जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य यात्रा को सुरक्षित, सुविधाजनक और निर्बाध बनाना है। इस रेल में खास सुविधाएं दी गई हैं:
– महिलाओं, बुज़ुर्गों और विकलांग यात्रियों के लिए आरक्षित सीटें।
– महिलाओं के लिए एक विशेष कोच।
– व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के लिए खास स्पेस।
– यात्रियों की मदद के लिए एक अटेंडेंट।
– आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए पैनिक बटन।
– स्टेशनों पर मुफ्त पानी, शौचालय, दृष्टिबाधितों के लिए स्पर्शनीय रैंप और CCTV सुरक्षा।
दिल्ली से मेरठ तक 11स्टेशन
नमो भारत रैपिड रेल, न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक कुल 11 स्टेशन से होकर गुजरेगी। इन स्टेशनों में न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुराद नगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ शामिल हैं।