Momika Shot Down On His Apartment: कुरान जलाकर सुर्खियों में आए इरानी नागिरक मोमिका की हत्या बुधवार को स्वीडन में कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मोमिका की हत्या उनके स्टॉकहोम में स्थित उनके अपार्टमेंट में रात 11 बजे घुसकर कर दी गई। उस वक्त वो सोशल मीडिया एप टिकटोक पर लाइव स्ट्रीम कर रहे थे। उनकी हत्या को लेकर स्वीडन प्रशासन की ओर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन सोशल मीडिया और स्थानिय मीडिया ने मोमिका की हत्या की पुष्टी की है। बता दें, वो स्वीडन में लंबे समय से रह रहे थे। ईसाई सलवान मोमिका पहली बार साल 2023 में तब दुनिया की नजरों में आए थे, जब उन्होंने स्वीडन सरकार से इस्लाम के खिलाफ प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी। स्वीडन पुलिस ने मोमिका को एक दिन का समय भी दिया था।
इस्लाम का रहा विरोधी
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे, जिसमें मोमिका ईरानी कुरान को जलाते और उसे पैरे से मारते दिख जाएगा। वो प्रखरता से इस्लाम का विरोध करता था। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर किए गए पोस्ट इसका जीताजागता उदाहरण है। इसी मामले में स्वीडन कोर्ट में मोमिका के खिलाफ एक मामला चल रहा था। गुरुवार को उस मामले की सुनवाई थी। लेकिन अचानक ही उस केस की सुनवाई को बिना किसी कारण रद्द कर दिया गया। तभी लोगों को यह आशंका हुई कि मोमिका की हत्या की खबरें सही है। Reuters के अनुसार, मोमिका की हत्या में कथित रुप से शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि, स्वीडन पुलिस ने इस संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दी है।
क्यों जलाया था कुरान?
साल 2023 में सार्वजनिक रुप से मोमिका ने कुरान जलाई थी। इससे पहले मोमिका स्वीडन पुलिस से कहा था कि उसे कुरना जलाने और इस्लाम के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए इजाजत चाहिए। स्वीडन पुलिस ने मोमिका की मांगों को मानते हुए एक दिन का समय दिया था। कुरान जलाने का वो वीडियो दुनियाभर में वायरल हुई थी। इस्लामिक देशों ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई थी। स्वीडन सरकार और इस्लामिक देशों के बीच कड़वाहट भी देखने को मिली थी। कुरान जलाने के बाद मोमिका ने कहा था कि हम कुरान की प्रति जलाने जा रहे हैं। हम कहना चाहते हैं कि स्वीडन अब भी समय है, जाग जाओ। यह लोकतंत्र हैं। हम मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है लेकिन हम उनके विचारों और मान्यताओं के खिलाफ हैं। मुस्लिम धर्म का बहुत नकारात्मक असर पड़ा है और इसे दुनियाभर में बैन किया जाना चाहिए।