Mamta Kulkarni Dismisses from Mahamandaleshwar: 24 जनवरी को एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महाकुंभ में किन्रर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाया गया था। इस फैसले पर कई साधु-संतो ने आपत्ति जताई थी। उनके महामंडलेश्वर बनाने के बाद किन्नर अखाड़े में दो फाड़ हो गया था। नतीजा ये हुआ कि किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास बागी हो गए। उन्होंने लक्ष्मी के फैसले का कड़ा विरोध करते हुए ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटा दिया है।
ऋषि अजय दास का कहना है कि ममता किन्नर अखाड़े में एंट्री दिलाने वाली लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर पद से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर का ऐलान किया जाएगा। अजय दास के अनुसार, जिस धर्म प्रचार-प्रसार और धार्मिक कर्मकांड के साथ किन्नर समाज के उत्थान के लिए लक्ष्मी की नियुक्ति की गई थी, वो इससे भटक गई हैं।
किन्नर अखाड़े में हुआ दो गुट
इस विवाद के बाद किन्नर अखाड़े में दो गुट हो गए हैं। एक गुट लक्ष्मीनारायण और ममता के सपोर्ट में आ गया है, तो दूसरा खेमा अजय दास के समर्थन में आ गया है। किन्नर अखाड़े की मां पवित्रा नन्द गिरी ने कहा कि हम किसी को भाव नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अपने से बड़ा बने, दूसरों पर कीचड़ फेंककर बड़ा न बने। पवित्रा नन्द गिरी ने कहा कि यह अखाड़ा किसी एक का नहीं है। जो जैसा है वैस रहेगा। दुनिया के कहने से कुछ नहीं बदलता।
विवादों में रहीं ममता
ममता कुलकर्णी का जीवन विवादों से घिरा हुआ रहा है। उनपर ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से कनेक्शन का आरोप लगा था। दोनों ने बाद में शादी रचाई थी। विक्की को दुबई में ड्रग्स तस्करी के लिए 12 साल जेल हुई थी। ममता के खिलाफ भी एक मामले में अरेस्ट वारंट जारी हुआ था लेकिन ममता विक्की संग कनेक्शन और शादी की बातों को गलती बताती हैं। ममता पर ये भी आरोप है कि उनका अंडरवर्ल्ड से नाता था।