मुंबई, 31 जनवरी, 2024: भारत की सबसे बड़ी स्कूल एडटेक कंपनी, लीड ग्रुप ने आज दिल्ली में एक रोमांचक ग्रैंड फिनाले में नेशनल चैंपियनशिप 2024 के विजेताओं की घोषणा की। नेशनल चैंपियनशिप 2024 में 1.9 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर के मंच का छठा संस्करण था। इसमें पूरे देश के हज़ारों स्कूलों से प्रतिभाशाली छात्रों ने भाग लिया। इस वर्ष, लीड ग्रुप द्वारा आयोजित नेशनल चैंपियनशिप ने छात्र विकास के लिए एक विस्तारित दृष्टिकोण पेश किया, जो संचार, आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता, आत्मविश्वास और कोडिंग जैसे एनसीएफ के अनुरूप 21वीं सदी के कौशल पर ध्यान केंद्रित था।
लीड ग्रुप के मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक, सुमीत मेहता ने कहा, “नेशनल चैंपियनशिप भारत के छोटे शहरों और कस्बों के छात्रों के लिए राष्ट्रीय मंच पर अपने सपनों को साकार करने का एक अविश्वसनीय अवसर है। इस साल हमारे राष्ट्रीय चैंपियंस की रचनात्मकता और उत्साह ने मन मोह लिया! हमारे छात्रों ने कल्पना को जीवंत स्वरूप देने वाले अनोखे विचारों से लेकर वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने वाले ऐप तक निपुण मुख्य वक्ताओं के आत्मविश्वास के साथ अपने कौशल का प्रदर्शन किया! न केवल विजेताओं को, बल्कि नेशनल चैंपियनशिप 2024 के सभी प्रतिभागियों को मेरी हार्दिक बधाई। ये भविष्य के नेता हमारे देश को बहुत गौरवान्वित करेंगे!”
लीड ग्रुप द्वारा आयोजित नेशनल चैंपियनशिप भारत के छोटे शहरों और वंचित क्षेत्रों के छात्रों के लिए एक भव्य मंच पर अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास दिखाने का ज़रिया है। नए दौर के कौशल और अकादमिक उत्कृष्टता पर ध्यान केंद्रित कर, इस चैंपियनशिप का उद्देश्य है, भविष्य के लिए तैयार इनोवेटर और चेंजमेकर की अगली पीढ़ी का पोषण करना। नेशनल चैंपियनशिप 2024 प्री-प्राइमरी से कक्षा 9 तक के छात्रों के लिए थी।
नेशनल चैंपियनशिप 2024 के विजेताओं की पूरी सूची:
कक्षा | नाम | विजेता | स्कूल | शहर | राज्य |
नर्सरी – कक्षा 2 | लि’ल चैंप्स | एस.लक्षन्या | श्री बारथी विद्यालय प्राथमिक स्कूल | तिरुवरुर
|
तमिलनाडु
|
जूनियर – (कक्षा 3 – 5) | स्पीच चैंप्स | दक्ष तिवारी | समग्र अभुदय पब्लिक स्कूल | गोरखपुर | उत्तर प्रदेश
|
सीनियर – (कक्षा 6 – 9) | स्पीच चैंप्स | एल ध्रुविका आर्यना | भारतीय विद्या भवन पब्लिक स्कूल | विशाखापत्तनम | आंध्र प्रदेश
|
जूनियर – (कक्षा 3 – 5) | कोडिंग चैंप्स
|
निकिता एस और हरिता एस | श्री बारथी विद्यालय | तिरुवरूर | तमिलनाडु
|
जूनियर – (कक्षा 3 – 5) | स्पेलिंग चैंप्स | लकी कुमार | जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल | गोड्डा | झारखंड
|
सीनियर – (कक्षा 6 – 9) | स्पेलिंग चैंप्स | अनन्या के मिश्रा | उमा देवी चिल्ड्रेन्स एकेडमी | गोला गोकर नाथ | उत्तर प्रदेश
|
जूनियर – (कक्षा 3 – 5) | इंग्लिश क्विज़ चैंप्स | नोआ फिलिप पीटर | स्टैनफोर्ड वर्ल्ड स्कूल | धर्मशाला | हिमाचल प्रदेश
|
सीनियर – (कक्षा 6 – 9) | इंग्लिश क्विज़ चैंप्स | अनन्या के मिश्रा | उमा देवी चिल्ड्रेन्स एकेडमी | गोला गोकर नाथ | उत्तर प्रदेश
|
नेशनल चैंपियनशिप 2024 में लिटिल चैंप्स श्रेणी (नर्सरी – कक्षा 2) ने नन्हे बच्चों को आत्मविश्वास, रचनात्मकता और वक्तृत्व कौशल का निर्माण करने में मदद की। स्पीच चैंप्स (जूनियर: कक्षा 3-5; सीनियर: कक्षा 6-9) ने विषय-वस्तु में महारत, उच्चारण और वाक्पटुता पर ध्यान केंद्रित किया, जिससे छात्र अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त कर सके। कोडिंग चैंप्स (जूनियर: कक्षा 3-5) ने ऐप डेवलपमेंट और समस्या-समाधान से जुड़ी चुनौतियों के ज़रिये टीम वर्क, तकनीकी कौशल और रचनात्मकता को प्रोत्साहित किया। स्पेलिंग चैंप्स (जूनियर: कक्षा 3-5; सीनियर: कक्षा 6-9) ने छात्रों की अंग्रेज़ी भाषा की समझ को बढ़ाया, शब्दावली और भाषाई सटीकता को बढ़ाया। अंत में, इंग्लिश क्विज़ चैंप्स (जूनियर: कक्षा 3-5; सीनियर: कक्षा 6-9) ने विविध विषयों पर आलोचनात्मक सोच, संवाद कौशल और ज्ञान को बढ़ावा दिया, जिससे इन बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित होता है।
नेशनल चैंपियनशिप 2024 के विजेताओं ने लैपटॉप, टैबलेट, ट्रॉफी और मर्केंडाइज़ सहित 10 लाख रुपये के रोमांचक पुरस्कार जीते। इसके अलावा, हर चरण में मान्यता सुनिश्चित करते हुए क्षेत्रीय विजेताओं की भी घोषणा की गई।