Myanmar Earthquake: म्यांमार में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। ये झटके इतने जोरदार थे कि थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी इन्हें महसूस किया गया। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता 7.7दर्ज की गई।
जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमार का Sagaing रहा। झटके इतने जोरदार थे कि म्यांमार के मांडलेय में इरावडी नदी पर बना एवा ब्रिज (Ava Bridge) भी ढह गया।
भूकंप ने मचाई भयंकर तबाही
म्यांमार में आए भूकंप ने भयंकर तबाही मचाई है। इस वजह से कई बड़ी इमारतों को हिलते देखा गया है। वहीं, कई शहरों में इमारतें ढह गई हैं। थाईलैंड के बैंकॉक में टावर जमींदोज हो गया है। दर्जनों लोग लापता बताए जा रहे है। इसी के साथ कई लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।
क्यों आते हैं भूकंप?
दरअसल, धरती की मोटी परत जिसे क्टोसनिक प्लेट्स कहा जाता है, वह अपनी जगह से खिसकती रहती है। ये प्लेधट्स अमूमन हर साल करीब 4-5मिमी तक अपने स्थान से खिसक जाती हैं। ये क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर , दोनों ही तरह से अपनी जगह से हिल सकती हैं। इस क्रम में कभी कोई प्लेट दूसरी प्लेट के निकट जाती है तो कोई दूर हो जाती है। इस दौरान कभी-कभी ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकरा जाती हैं। ऐसे में ही भूकंप आता है और धरती हिल जाती है। ये प्लेटें सतह से करीब 30-50किमी तक नीचे हैं।
कैसे करें बचाव?
अगर अचानक भूकंप आ जाए तो घर से बाहर खुले में निकल जाएं। यदि आप घर में फंस गए हों तो बेड या मजबूत टेबल के नीचे छिप जाएं। घर के कोनों में खड़े होकर भी खुद को बचा सकते हैं। भूकंप आने पर लिफ्ट का प्रयोग बिल्कुल न करें। खुले स्थान में जाएं, पेड़ व बिजली की लाइनों से दूर रहें। इसके अलावे भूकंप रोधी मकान भी उतने ही जरूरी होते हैं। यह हालांकि बहुत महंगा नहीं होता, पर इसे लेकर लोगों में जागरूकता की कमी के कारण अक्स र लोग इसकी अनदेखी कर बैठते हैं।