Haj 2025: इस बार 04जून से सऊदी अरब में हज की यात्रा शुरु हो रही है। जो 09जून तक चलेगी। इस यात्रा को लेकर सऊदी अरब ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। लेकिन इसी के साथ एक गाइडलाइंस भी जारी की गई है। ये गाइडलाइंस सऊदी के गृह मंत्रालय ने जारी की है। जिसके अनुसार, अब 12साल से कम उम्र के बच्चों को हज यात्रा के लिए वीजा नहीं मिलेगा। ऐसे में लगभग 291बच्चों के आवेदनों को खारिज कर दिया हैं।
इसके अलावा सऊदी अरब सरकार ने हज की यात्रा से पहले उमराह करने वालों के लिए तारीखें तय कर दी हैं। गृह मंत्रालय के नए नियमों की मानें तो अब उमराह के लिए 13अप्रैल तक सऊदी अरब में एंट्री मान्य होगी। दिसके बाद उन्हें 29अप्रैल तक वापसी करनी होगी। इसी के साथ मक्का में 23अप्रैल, 2025से एंट्री के लिए सख्त नियम लागू होंगे।
हज यात्रा के लिए नए नियम
सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने नए नियम की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार हज 2025के लिए लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ नए नियम बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब 12साल से कम उम्र के बच्चों को हज यात्रा के लिए वीजा नहीं दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, इस बार 291बच्चों के आवेदनों को खारिज किया गया हैं। जिनमें से 18बच्चे उत्तर प्रदेश के हैं।
इसके अलावा 13 अप्रैल तक लोग उमराह के लिए आ सकते हैं। जिसके बाद उन्हे 29 अप्रैल तक वापस जाना होगा। हज यात्रा की नए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जो परिवार अपनी हज यात्रा रद्द करना चाहते है, वो 14 अप्रैल तक यात्रा कैंसिल करा सकता हैं। ऐसा करने पर उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।