Gorakhpur :उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में सर्विस लेन किनारे नाले पर शुक्रवार तड़के सुबह एक नवजात का शव मिला, जिसे कुत्ते नोच रहे थे। नजर पड़ने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। नवजात को किसने फेंका, इसकी जांच पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से शुरू कर दी है। घटना के बाद तरह-तरह की चर्चा है।
जानकारी के मुताबकि, शुक्रवार सुबह हाटा बाजार में गोरखपुर वाराणसी हाइवे की सर्विस लेन के बगल में बने नाले पर नवजात के शव को कुत्तों का झुंड नोच रहा था। आसपास टहल रहे लोगों की नजर पड़ी। जानकारी होते ही आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।