उज्जैन। उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की बाइक को कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना इंदौर के धरावरा धाम के समीप हुई।
हादसे में बनोदा गांव के निवासी सचिन मालवीय की मौत हुई है। वह ढाबा संचालित करता था। रात को वह अपने कुक चेतन के साथ बाइक पर सवार होकर महाकाल के दर्शन करने गया था। चेतन राजस्थान का निवासी है। हादसे में वह भी गंभीर रुप से घायल हुआ है। दोनों मंगलवार को उज्जैन गए थे। वहां से वे लौट रहे थे। तभी धरावरा धाम के समीप एक कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।