नई दिल्ली: बीजेपी की महिला नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी (SP) के चीफ अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए स्मृति ने कहा,’सुना है आज अखिलेश जी ने संसद में मुझे याद किया।’
स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि अच्छा है, जिनको राजनीति धरोहर में मिली, वे उनको भी याद करते हैं जो अपने दम पर आसमान में सुराख करते हैं। कामकाजी औरत पर वे टिप्पणी करते हैं जिन्होंने जिंदगी में कभी कोई नौकरी नहीं की। सीरियल से हटाकर संसद पर ध्यान लगाएं, महिलाओं के संबल हेतु अहम बिल पास कराएं।अखिलेश यादव ने संसद में बिना नाम लिए अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था,सास बाहू वाली तो हार गई हैं आपकी, पार्टी को तो मौका मिलेगा।’ दरअसल, अखिलेश यादव महिला आरक्षण के मुद्दे पर संसद में बोल रहे थे। अखिलेश ने कहा था कि अगर महिलाओं के लिए सीट रिजर्व कर दी जाएगी तो इसका मतलब होगा कि महिलाएं ही आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगी। अखिलेश ने यह तर्क देते हुए पार्टी के आधार पर महिला आरक्षण लागू करने की डिमांड की थी।

