लखनऊ : राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सपा मुख्यालय में कई कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। इसमें बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एमएच खान, श्यामलाल निषाद, विजय कुमार लाल, अखिलेश पाठक, इशरत अली खान, नीलू सत्यार्थी शामिल रहे। सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में ये पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर सीमा राजभर समाजवादी महिला सभा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित की गईं। वे बलिया की रहने वाली हैं।
चायवाले की दुकान बंद करा दी गई
उन्होंने कहा कि हमें एक चायवाले लड़के ने चाय क्या बनाकर पिला दी, उसकी दुकान ही बंद करा दी गई। ये लोग किसी को रोजगार तो दे नहीं पा रहे, कम से कम कोई था जो कह रहा था कि हमसे अच्छी चाय कोई नहीं बना पाता। शायद, यही बात उन्हें बुरी लग गई।
सपा मुखिया ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है। इस बार इनकी बदनीयती नहीं पास हुई। ये दरारवादी लोग हैं। इनके संघी साथी जो छिपे हुए रहते हैं, उनके मंसूबे काम नहीं किए। आज आरक्षण से पहले संरक्षण की जरूरत है।
जो महिला आरक्षण बिल पास हुआ वो क्या था?
उन्होंने सीएम योगी के स्टेटमेंट ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ पर भी चुटकी ली। कहा कि ये शायद वनस्पति का असर है। कहा कि भाजपा बार बार झूठ का पाठ पढ़ाती है। सदन बुलाया गया है। सदन में सरकार ये बताए कि जो महिला आरक्षण बिल पास हुआ वो क्या था?

