Assam Rifles: असम राइफल्स की खोंसा बटालियन ने अरुणाचल प्रदेश के वीर सपूत शहीद हवलदार हंगपन दादा की 10वीं पुण्यतिथि पर एक विशेष बाइक रैली का आयोजन किया। इस रैली में सुरक्षा बल के जवानों के साथ स्थानीय युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।यह गौरवशाली बाइक रैली देवमाली हेलिपैड से शुरू हुई और तिरप जिले के बोर्डुरिया स्थित शहीद स्मारक पर जाकर संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में असम राइफल्स के जवानों, स्थानीय युवाओं और नागरिकों सहित लगभग 70 लोगों ने हिस्सा लिया। पूरे मार्ग में लोगों ने रैली का स्वागत किया और शहीद सैनिक के प्रति सम्मान व्यक्त किया।हवलदार हंगपन दादा भारतीय सेना के उन जांबाज सैनिकों में से थे, जिन्होंने देश की सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया था। आज भी उनकी बहादुरी की कहानियां पूर्वोत्तर के राज्यों और देशभर के युवाओं को सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए प्रेरित करती हैं।
अरुणाचल में शहीद हंगपन दादा को याद करते हुए Assam Rifles की बाइक रैली
Related Posts
Comments are closed.

