PM Modi Kuwait Visit: कुवैत में प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल सबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया। पीएम मोदी कुवैत के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
#WATCH | Kuwait: Prime Minister Narendra Modi receives the highest civilian award 'The Order of Mubarak the Great', from the Amir of Kuwait, Sheikh Meshal Al-Ahmad Al-Jaber Al Sabah in Kuwait.
(Source: DD News) pic.twitter.com/LNBIqEsUJc
— ANI (@ANI) December 22, 2024
श्रमिकों के साथ बैठकर किया नाश्ता
पीएम मोदी ने कुवैत में काम करने वाले भारतीय मजदूरों से भी बात की। इस दौरान भारत के विभिन्न राज्यों से आए भारतीय श्रमिकों से बातचीत की, उनका हालचाल पूछा और गल्फ स्पिक लेबर कैंप में नाश्ते के समय उनमें से कुछ के साथ एक मेज पर बैठे। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, “प्रधानमंत्री मोदी की ओर से गल्फ स्पिक लेबर कैंप का दौरा विदेशों में भारतीय श्रमिकों के कल्याण के लिए दिए गए महत्व का प्रतीक है। पिछले कुछ वर्षों में भारत सरकार ने विदेशों में भारतीय कामगारों के कल्याण के लिए ई-माइग्रेट पोर्टल, मदद पोर्टल और उन्नत प्रवासी भारतीय बीमा योजना जैसी कई पहल की हैं।”
पीएम मोदी को मिले विदेशी सम्मानों की सूची
जुलाई 2023: फ्रांस ने पीएम मोदी को लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।
जून 2023 : मिस्र में ऑर्डर ऑफ द नाइल सम्मान से सम्मानित किया गया।
मई 2023: पापुआ न्यू गिनी द्वारा कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू से सम्मानित हुए।
मई 2023: फिजी में पीएम मोदी कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किए गए।
मई 2023: पीएम मोदी को पलाऊ गणराज्य द्वारा एबाकल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
2021: भूटान ने ड्रुक ग्यालपो से पीएम मोदी को सम्मानित किया।
2020: अमेरिका ने पीएम मोदी को लीजन ऑफ मेरिट सम्मान से सम्मानित किया।
2019: बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां से पीएम मोदी का सम्मान हुआ।
2019: मालदीव ने भी ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन से सम्मानित किया।
2019: रूस ने ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार से पीएम मोदी को सम्मानित किया।
2019: पीएम मोदी यूएई द्वारा ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड से सम्मानित हुए।
2018: ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड से पीएम मोदी सम्मानित हुए।
2016: मोदी को अफगानिस्तान द्वारा स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2016: सउदी अरब द्वारा ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद से पीएम को नवाजा गया था।