Shriram Krishnan AI Chief: अमेरिका में आम चुनाव होने के बाद ये स्पष्ट हो गया है कि डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार राष्ट्रपति का पद संभालने जा रहे हैं। जनवरी महीने में ट्रंप सत्ता की बागडोर अपने हाथ में लेंगे। लेकिन इससे पहले ट्रंप अपनी टीम बनाने में लगे हैं। ट्रंप ने अपनी टीम में भारतीय मूल के लोगों पर खासा भरोसा जताया है। रविवार को डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन को बड़ी जिम्मेदारी दी है। ट्रंप सरकार में श्रीराम AI को लेकर सीनियम व्हाइट हाउस पॉलिसी एडवाइडर की कमान संभालेंगे। साथ ही वो अमेरिकी लीडरशिप में भी अहम भूमिका निभाएंगे। बता दें, इससे पहले श्रीराम कृष्णन कई बड़ी कंपनियों में अहम पद पर रहे हैं।
ट्रंप ने दी जानकारी
डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट करने हुए कहा, “ श्रीराम कृष्णन को इस जिम्मेदारी के साथ अमेरिकी लीडरशिप में लगातार ध्यान लगाएंगे। साथ ही AI पॉलिसी को आकार देने और उसे लागू करने में भी मदद करेंगे। श्रीराम ने माइक्रोसॉफ्ट में अपना करियर Windows Azure के संस्थापक सदस्य के रूप में शुरू किया।”
वहीं, ट्रंप के इस ऐलान पर श्रीराम ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि मैं अपने देश की सेवा करने और डेविड से काश मिलकर काम करते हुए AI में लगातार अमेरिकी लीडरशिप को शामिल करने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इसके साथ ही अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने भी श्रीराम को इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद कहा है।
कई भारतवशियों की मिल चुकी है अहम जिम्मेदारी
गौरतलब है कि ट्रंप सरकार 2.0 में कई भारतीयों को अहम जिम्मेदारी मिली है। विवेक रामास्वामी और तुलसी गवार्ड के अलावा भी ऐसे कई नाम हैं जिन्हें ट्रंप सरकार में अहम पद मिला है। इससे भारत और अमेरिका के बीच रिश्तें और भी मजबूत होते दिखेगा। साथ ही एशिया में भारत की बढ़ती धाक को भी बल मिलेगा। गौरतलब है कि अमेरिका में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। जिसमें से अधिकत्तर ने बीते आम चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को वोट दिया है।