Yoshitha Rajapaksa Arrest: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे योषिता राजपक्षे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, योषिता राजपक्षे पर संपत्ति खरीद मामले में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया गया है। वहीं, इसी केस में योषिता के चाचा और पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से पिछले हफ्ते पुलिस ने पूछताछ की थी। योषिता राजपक्षे की इश गिरफ्तारी से श्रीलंका के सत्ता के गलियारों में हड़कंप मच गया है।
किस मामले में हुई गिरफ्तारी?
दरअसल, योषिता राजपक्षे पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 2015से पहले अपने पिता के राष्ट्रपति रहते हुए संपत्ति की खरीद में कथित कदाचार किया था। उन्हें बेलिएट्टा से गिरफ्तार किया गया। बता दें, आरोपी योषिता एक पूर्व नौसैनिक अधिकारी हैं। महिंदा राजपक्षे के तीन बेटे हैं। योषिता उनके दूसरे नंबर के बेटे हैं।
बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब महिंदा राजपक्षे ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में मौलिक अधिकार संबंधी याचिका दायर की है। इस याचिका में उनकी सुरक्षा बहाल करने के लिए अदालती हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है। बता दें, सरकार ने उनकी सुरक्षा में पिछले महीने काफी कटौती कर दी थी।
बता दें, इससे पहले CID ने 3 जनवरी 2025 को योशिता राजपक्षे को कटारगामा में सरकारी स्वामित्व वाली जमीन के संबंध में पूछताछ की थी। जांच विभाग इस जमीन के स्वामित्व वाले दस्तावेजों में हुई हेरफेर को लेकर जांच कर रही थी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पुलिस प्रवक्ता SSP बुद्धिका मनथुंगा का कहना है कि राजपक्षे को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।