CM Yogi On UP Budget: गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट पेश हो गई। अब बजट पर चर्चा जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बजट पर अपनी बात रखी। इस दौरान सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा, ‘आप की पीड़ा मैं समझ सकता हूँ कि आपके नेता कहते हैं कि भारत कभी विकसित नहीं बन सकता है। आप उनका अनुसरण करेंगी ही। भारत आज दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। 2027 में भारत 5 ट्रिलियन इकोनॉमी वाला देश बनेगा। इसमें कोई संशय नहीं है।’
इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा, ‘हो सकता है कि कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा होगा। क्योंकि जिनका अपना पर्सनल एजेंडा होता है। वो देश के विकास को नहीं मानेंगे। भारत ने प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देशन में एक विस्तृत कार्यक्रम बढ़ाया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश ने भी 2022 से 10 सेक्टर में बांटकर कार्यक्रम चल रहे हैं। इसमें मासिक रूप से सीएम डैशबोर्ड में समीक्षा होती है। साथ ही हर 3 महीने मैं भी इसकी समीक्षा करता हूं।’ गौरतलब है कि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 8 लाख से अधिक का बजट पेश किया था।
सपा विधायक को दिया सीएम का जवाब
बजट चर्चा के दौरान सपा विधायक रागिनी सोनकर के आर्थिक संबंधी सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने 1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने का लक्ष्य रखा है। भारत 3 नहीं 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर हुआ है। इसके साथ ही सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में महाकुंभ मेले का दिव्य आयोजन किया गया है। इस महाकुंभ से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यस्था में 3 लाख करोड़ की ग्रोथ होने वाली है।
महाकुंभ का किया जिक्र
विधानसभा में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, ‘इस देश ने प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उबारने का काम किया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 साल में 6 करोड़ लोगों को गरीबी से उबारा है। अकेले महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ की ग्रोथ करने जा रहा है। महिलाओं को हर सेक्टर में मौका दिया जा रहा है।