Anurag Kashyap Statement: बॉलीवुड डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ने हाल ही में बताया था कि उन्होंने सिर्फ मुंबई शहर को छोड़ा है, फिल्म मेकिंग को नहीं। लेकिन इस बीच, अनुराग कश्यप एक बड़ी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे है। दरअसल, उसके खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में एक शिकायत दर्ज हुई है। अनुराग पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने ब्राह्मण समाज पर अपमानजनक टिप्पणी की है। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा कमेंट किया, जिस वजह से लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। जानिए क्या है पूरा मांजरा?
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फिल्म ‘फुले’ का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तब से विवादों में घिर गई हैं। बता दें, इस फिल्म की कहानी ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के जीवन पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज ने इसका काफी विरोध किया। ब्राह्मण समाज का कहना है कि ये फिल्म जातिवाद फैला रही है।
जिसके बाद इस मामले में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की एंट्री हुई। इस मामले में अनुराग कश्यप ने अपना पक्ष रखते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया। जिससे एक नया विवाद खड़ा हो गया। जिस वजह से उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज हुई है।
अनुराग कश्यप के पोस्ट पर मचा बवाल
बता दें, अनुराग कश्यप ने हाल ही में ब्राह्मण समुदाय को लेकर एक पोस्ट शेयर किया। जिस पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई है। जब एक यूजर ने उनके उस पोस्ट पर नाराजगी जाहिर की तो अनुराग ने फिर एक ऐसा बयान दे दिया। जिस वजह से ये मामला और ज्यादा बढ़ गया। अनुराग कश्यप ने उस यूजर को जवाब देते हुए ‘ब्राह्मणों पर पेशाब’ करने की बात कह डाली। उनके इस बयान से ब्राह्मण समुदाय गुस्से से आगबबूला हो गई और उनसे माफी मांगने को कहा।
अनुराग कश्यप के इस बयान को कई यूजर्स ने ब्राह्मण समाज की गरिमा पर सीधा हमला करना बताया है। इसी के साथ उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग भी की हैं। जिसके बाद अनुराग कश्यप ने सभी से मांफी भी मांग ली।
दिल्ली में शिकायत हुई दर्ज
अनुराग कश्यप के बयान वाला मामला इतना बढ़ गया कि उनके खिलाफ दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में एक शिकायत दर्ज हुई है। ये शिकायत दिल्ली के रहने वाले उज्ज्वल गौड़ ने करवाई है। इस मामले में उज्ज्वल ने अनुराग पर आरोप लगाते हुए बताया कि अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समाज पर बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की है। उनकी ये टिप्पणी समाज में नफरत और तनाव फैलाने का काम कर सकती है।