– शाकिब अल हसन के नाम टी20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। – पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी दूसरे पायदान पर है। – टॉप 5 में एक भी भारत का गेंदबाज नहीं है। नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के अब तक आठ संस्करण हो चुके हैं। जिसमें वेस्टइंडीज और इंग्लैंड ने दो-दो बार खिताब जीता है। इंग्लैंड ने अपना पहला टी20 विश्व कप 2010 में जीता था। तब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हराया था। ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेला गया 2022 का सीजन भी इंग्लैंड ने जीता था। पाकिस्तान को फाइनल में 5 विकेट…
Author: Hindustan Darpan
मुबंई। फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का सेकंड प्री-वेडिंग इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों जुलाई महीने में शादी करने वाले हैं। इससे पहले दूसरी बार प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ, इसकी शुरुआत 29 मई से हुई थी, जो कि 1 जून तक रहा। इस दौरान सभी फंक्शन्स क्रूज पर हुए। बॉलीवुड समेत कई बड़ी हस्तियां इस ग्रैंड फंक्शन में शामिल हुईं। वहीं, अब सेलिब्रेशन खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। जाह्नवी और शिखर ने एंजॉय की क्रूज पार्टी हाल ही…
– निस्वार्थ भाव से 132 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान नई दिल्ली | मानवमात्र के कल्याणार्थ सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद एवं उनके दिव्य मार्गदर्शन द्वारा ब्रांच अर्जुन नगर दिल्ली में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन के सामाजिक विभाग) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 132 मिशन के भक्तों द्वारा निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया गया। रक्त संग्रहित करने हेतु गुरुतेग बहादुर ब्लड बैंक की टीम वहां उपस्थित हुई। रक्तदान शिविर का उद्घाटन श्री सुखदेव सिंह जी (चेयरमैन सन्त निरंकारी मण्डल) के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने रक्तदान शिविर…
नई दिल्ली | मानव ने हमेशा अपने विकास के लिए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया है, उसी का परिणाम है कि आज हम अपने पर्यावरण में पतन देख रहें है। इस क्षति से पृथ्वी को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागृति लाने हेतु संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा प्रति वर्ष ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ का आयोजन किया जाता है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा संयुक्त राष्ट्र की थीम ‘बीट प्लास्टिक पोल्युशन’ के विषय अनुरूप, 5 जून, बुधवार को संपूर्ण भारतवर्ष के पर्वतीय पर्यटक स्थलों पर विशाल वृक्षारोपण और…
आगामी साइंस-फिक्शन कल्कि 2898 एडी के प्रशंसक पहले से ही बी एंड बी: बुज्जी और भैरवा के लिए चर्चा कर रहे हैं, जो एक एनिमेटेड प्रेल्यूड है जो दर्शकों को फिल्म की दुनिया से परिचित कराती है। हाल ही में प्रभास ने खुद इसके लॉन्च इवेंट में बुज्जी की सवारी करते हुए स्टाइल में प्रवेश किया, लेकिन चर्चा हाल ही में एक नए स्तर पर पहुंच गई जब निर्देशक नाग अश्विन ने ट्विटर पर टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क को सीधा निमंत्रण दिया। 29 मई को, नाग अश्विन ने ट्वीट कर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को न केवल…
ज़ी स्टूडियो, धर्मा प्रोडक्शंस और क्लाउड 9 पिक्चर्स ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धड़क 2’ के बारे में जानकारी जारी कर दी है। अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ति डिमरी की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म पारंपरिक प्रेम कहानी और सामाजिक मानदंडों को चुनौती देती है। कुशल शाजिया इकबाल द्वारा निर्देशित यह फिल्म समाज के दिमाग में बैठी वर्ग और स्थिति की बाधाओं को दर्शाती है, जो प्यार की एक ऐसी कहानी को रेखांकित करती है जो कभी पूरी नहीं हो सकती। या हो सकती है? इस सफल फ्रैंचाइज़ की कमान आगे बढ़ाते हुए, ‘धड़क 2’ रोमांस, ड्रामा और…
आगामी पंजाबी-हरियाणवी क्रॉस कल्चरल पंजाब में कुड़ी हरयाणे वल दी और हरियाणवी में छोरी हरियाणे आली का ट्रेलर मुंबई में राष्ट्रीय फिल्म मीडिया के साथ फिल्म के प्रमुख सितारों अम्मी विर्क, सोनम बाजवा, यशपाल शर्मा, योगराज सिंह और अजय हुडा के साथ लॉन्च किया गया। लेखक और निर्देशक राकेश धवन और निर्माता पवन गिल और अमन गिल भी मौजूद थे। पंजाबी और हरियाणवी में दो शीर्षकों के साथ रिलीज होने वाली यह पहली पंजाबी फिल्म है, जिसका लक्ष्य पंजाबी दर्शकों से आगे बढ़कर हिंदी दर्शकों तक पहुंचना है, जो पंजाबी सिनेमा को भी पसंद करते हैं। ट्रेलर बिल्कुल वैसा ही…
स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ ने अपनी इंटरेस्टिंग और एंगेजिंग कहानी की वजह से एक लॉयल ऑडियंस बना लिया है। शो के ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को हाई-ऑक्टेन ड्रामा के साथ टीवी स्क्रीन से साथ चिपकाए रखते हैं। इस शो में शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह अहम किरदार निभा रहे हैं। कहानी ईशान, सावी और रीवा पर फोकस है। शो को इन किरदारों के लिए दर्शकों से खूब प्यार और सराहना मिली है और साथ ही उनके बीच के लव ट्राएंगल को भी पसंद किया गया है। हाल में चल रहे ट्रैक की…
स्टार प्लस मनोरंजक और दिलचस्प कहानियां दिखाने के लिए जाना जाता है, जो लोगों को कई अलग-अलग भावनाओं का अनुभव कराती हैं। उनके पास अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, तेरी मेरी डोरियां, उड़ने की आशा, मीठा खट्टा प्यार हमारा और ये हैं चाहतें जैसे शो का शानदार कंटेंट का खजाना है। ये शो फैमिली ड्रामा और रोमांस पर आधारित हैं और बहुत से लोग इन्हें देखना पसंद करते हैं। स्टार प्लस ने अपने इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए, नए वेंचर में कदम रखा है, जिसमें ऋतुजा बागवे और अंकित गुप्ता लीड रोल…
नई दिल्ली। निलंबित जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना को शुक्रवार को एसआईटी मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई। इस दौरान उसकी सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे। प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं के साथ यौन शोषण के आरोप झेल रहे हैं। उनके संसदीय क्षेत्र में कथित तौर पर लगभग 3 हजार से ज्यादा अश्लील वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें प्रज्वल रेवन्ना को महिलाओं का शोषण करते देखा गया था। प्रज्वल के पोटेंसी टेस्ट पर विचार चल रहा है। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि आखिर पोटेंसी टेस्ट क्या होता है। एसआईटी ने बताया कि प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी…
