नई दिल्ली | उत्तराखंड के चारधाम यात्रा में इन दिनों रिकॉर्ड यात्री पहुंच रहे हैं. अब इस उमड़ती भीड़ ने सरकार की परेशानी बढ़ा दी है. वहीं, चारधाम यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है नए नियम? चारधाम यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को बिना रजिस्ट्रेशन के उत्तराखंड नहीं आने की अपील की गई है. बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को ले जाने पर वाहनों के परमिट सीधे निरस्त होंगे | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में जिन लोगों ने करवाया है. वह समय से पहले ही यात्रा करने पहुंच जा रहे हैं. ऐसे में बिना रजिस्ट्रेशन…
Author: Hindustan Darpan
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत गठबंधन में केवल वे लोग हैं, जो देश के सैनिकों की वीरता पर सवाल उठाते हैं। उनका एजेंडा जम्मू-कश्मीर में फिर से धारा 370 लागू करना है और करेंगे। वे यह भी कहते हैं कि वे सीएए को रद्द कर देंगे। नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत जी-20 जैसे बड़े आयोजन बड़ी सफलता और गौरव के साथ करता है। भारत चांद पर अपने तिरंगे की छाप छोड़ता है। क्या आप 10 साल पहले ऐसी सफलता की कल्पना कर सकते थे?…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाषणों के खिलाफ दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है। ईडी ने दायर याचिका में कहा था कि अरविंद केजरीवाल लगातार अपने भाषणों में कह रहे हैं कि अगर इंडी ब्लॉक को वोट मिलता है, तो उनको 2 जून को जेल नहीं जाना पड़ेगा।
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिमी चंपारण लोकसभा में जनसभा को संबोधित विपक्षियों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कहा कि बिना नाम लेते हुए कहा कि वह बच्चा पैदा करने के अलावा कुछ नहीं किए। नौ-नौ बच्चे कोई पैदा करता है। अपने परिवार के बच्चों के अलावा बाहर कोई दिखता ही नहीं है। हमने कभी अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया।
– लखनऊ में केजरीवाल और अखिलेश यादव की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस – आम आदमी पार्टी बनने के बाद दोनों नेताओं की पहली साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस – शाम को पंजाब में रोड शो करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने अपनी कुछ दिन पहले की बात दोहराई कि नरेंद्र मोदी ने अमित शाह को अपना वारिस बनाया है। नरेंद्र मोदी जैसे ही 75 साल के होंगे तो इस्तीफा देकर अमित शाह को प्रधानमंत्री बना देंगे। बकौल केजरीवाल,…
– विराट कोहली ने अपने रिटायरमेंट के बाद की योजनाओं का खुलासा किया। – विराट ने कहा कि वह बिना किसी पछतावे के अपना करियर खत्म करना चाहते हैं। नई दिल्ली। इंडिया के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा किया। किंग कोहली ने अपने बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। इस साल आईपीएल में भी उनका बल्ला आग उगलता नजर आ रहा है। उनके सिर पर ऑरेंज कैप सजी है। बेंगलुरु का अगला मैच सीएसके के खिलाफ होगा, जो प्लेऑफ के लिहाज से दोनों टीमोंके लिए अहम है।…
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने पिछले 10 वर्षों में पीएम को जनता के बीच नहीं देखा है। इंदिरा जी यहां पैदल आती थीं। वह बस अपने वाहन से जनता की ओर हाथ हिलाते हैं। वह कभी मंच से नीचे नहीं उतरते हैं। वह ‘जनता की मन की बात’ नहीं सुनते हैं। वह अपनी ‘मन की बात’ कहते हैं, तो उन्हें जनता की समस्याओं के बारे में कैसे पता चलेगा। पीएम कहते हैं कि उन्होंने कभी हिंदू-मुस्लिम के बारे…
– केंद्र में बनी इंडी गठबंधन की सरकार, तो शामिल नहीं होगी टीएमसी – ममता बनर्जी ने कहा था- बाहर से समर्थन देगी तृणमूल कांग्रेस – कांग्रेस की ओर से अधीर रंजन चौधरी ने दिया जवाब कोलकाता । ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव बाद के अपने समीकरणों पर पत्ते खोलते हुए कहा था कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) केंद्र में बनने वाली इंडी गठबंधन की सरकार में शामिल नहीं होगी और सरकार को बाहर से समर्थन देगी। इस पर अब कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी आ गई है। कांग्रेस की ओर से अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुझे ममता बनर्जी पर…
– स्वाति मालीवाल का आरोप- सीएम हाउस पर की गई मारपीट – अब तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं की गई है – भाजपा हमलावर, केजरीवाल ने नहीं दिया सवाल का जवाब नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ सीएम हाउस में हुए कथित अभद्रता का मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। भाजपा लगातार इस मुद्दे को उछाल रही है और आप के साथ ही अरविंद केजरीवाल से भी सवाल पूछ रही है। इस बीच, दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी गुरुवार दोपहर स्वाति मालीवाल के घर पर पहुंचे। इनमें दिल्ली पुलिस की स्पेशल…
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को एम्स ऋषिकेश ने डिस्चार्ज कर दिया है। अब पहले से उनकी हालत में काफी सुधार है। वह एम्स में दो दिन से भर्ती थीं। सीएम योगी की मां का ब्लड प्रेशर अचानक सामान्य से ज्यादा हो गया था। सावित्री देवी (80) यमकेश्वर विकासखंड के पंचूर गांव में रहती हैं। वह कुछ दिनों से ब्लड प्रैशर की समस्या से परेशान थीं। उनका ब्लड प्रैशर सामान्य से काफी अधिक था। उनको तुरंत एम्स ऋषिकेश के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती किया गया। उनकी पूरी जांच की गई, जिसमें रिपोर्ट सामान्य…
