नई दिल्ली। अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली कांग्रेस प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान ने स्वीकार भी कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद दिल्ली और हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया ने दी है। उन्होंने अरविंदर सिंह लवली के उस आरोप का भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि दीपक बाबरिया उनको दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का काम नहीं करने दे रहे थे।
दीपक बाबरिया ने कहा कि उनका इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद हमें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि हमारा कोई काम रुक जाएगा। हमारे उम्मीदवार हार जाएंगे।
कार्यकर्ता हो रहे थे हतोत्साहित- अरविंदर सिंह लवली
उन्होंने आगे कहा कि मैंने अरविंदर सिंह लवली को कई स्थानों पर रोका। इसकी वजह से थी कि वह जिन लोगों को पदोन्नत नहीं किया जाना चाहिए था, उन्हें पदोन्नत किया जा रहा था। उनकी इस हरकरत की वजह से अन्य कार्यकर्ताओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। वह हतोत्साहित हो रहे थे।
सौरभ भारद्वाज के हमले का दिया जवाब
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज के इस दावे के बारे में पूछे जाने पर कि अरविंदर सिंह लवली बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे उन्होंने कहा कि मैं सौरभ भारद्वाज को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे लगता है कि वह अन्य दलों की ओर से निर्णय लेते हैं। मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि मैं दिल्ली कांग्रेस प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है।