India GDP: पिछले 10सालों से भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के नवीनतम आंकड़ें कह रहे हैं। IMF के आंकड़ों की मानें तो भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। IMF ने बताया कि पिछले दशक में भारत की जीडीपी में 105प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि हुई है। इसी कड़ी में FY25की तीसरी तिमाही में ये जापान को पीछे छोड़ सकता है।
इसी क्रम में भारत साल 2027तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जर्मनी को भी पीछे छोड़ सकता है। बता दें, भारत की जीडीपी वर्तमान में 4.3ट्रिलियन डॉलर है।
भारतीय इकोनॉमी की रफ्तार बढ़ी
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने एक बार फिर भारत पर भरोसा जताया है। IMF की एक रिपोर्ट की मानें तो पिछले 10सालों में भारत की इकोनॉमी की रफ्तार बढ़ी है। गौरतलब है कि साल 2015में भारत की जीडीपी 2.1ट्रिलियन डॉलर थी। जो वर्तमान में बढ़कर 4.3ट्रिलियन डॉलर हो गई है।
जापान, जर्मनी को छोड़ेगा पीछे
इसी कड़ी में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान को पीछे छोड़ने की राह पर है। बता दें, वर्तमान मेंजापान की जीडीपी 4.4ट्रिलियन डॉलर है। अब अगर भारत इसी कड़ी में आगे बढ़ता रहा तो साल 2027की दूसरी तिमाही तक जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा। क्योंकि जर्मनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। जिसकी जीडीपी वर्तमान में 4.9ट्रिलियन डॉलर है।
भारत ने किन देशों को छोड़ा पीछे
भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था पर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत की जीडीपी में 105प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि हुई है। भारत ने विकास के मामले में चीन, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन जैसी अन्य प्रमुख देशों को पीछे छोड़ दिया है।
बता दें, चीन की जीडीपी 76%, अमेरिका की 66 प्रतिशत, जर्मनी की 44%, फ्रांस की 38 प्रतिशत, और ब्रिटेन की 28% की दर से बढ़ी है।