Dimple Hayathi : तेलुगु अभिनेत्री डिंपल हयाती कानूनी पचड़े में फंसती दिख रही हैं। अभिनेत्री और उनके पति विक्टर डेविड पर अपने घरेलू नौकर के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया गया है। घरेलू नौकरानी द्वारा उत्पीड़न, मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाने के बाद दंपति के खिलाफ हैदराबाद के फिल्मनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। फिल्मनगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब मामले की जांच कर रही है
शिकायतकर्ता का आरोप- दंपति ने दीं गालियां, खाने को नहीं मिला खाना
शिकायतकर्ता प्रियंका बिबर ओडिशा के रायगढ़ जिले की रहने वाली हैं। प्रियंका 22 सितंबर को काम की तलाश में हैदराबाद पहुंची थीं। उसी दिन उन्हें शेखपेट स्थित वामसीराम के वेस्टवुड अपार्टमेंट में डिंपल और डेविड के घर पर नौकरानी के रूप में रखा गया था। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें लगातार अपमानित किया गया, गालियां दी गईं और सही से खाना भी नहीं दिया गया। इस कारण 29 सितंबर को दंपति और प्रियंका के बीच विवाद हुआ, जिसमें प्रियंका ने कहा कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। प्रियंका ने दावा किया कि अभिनेत्री और उनके पति ने उन्हें धमकाया था और जब उन्होंने घटना को रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो डेविड ने उनका फोन छीन लिया और उसे तोड़ दिया।

2023 में दर्ज हुआ था आपराधिक मामला
इससे पहले डिंपल और उनके पति डेविड के खिलाफ 2023 में एक आपराधिक मामला भी दर्ज किया गया था, जिसमें उन पर आईपीएस अधिकारी राहुल हेगड़े की गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। गाड़ी हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित उनके आवास पर खड़ी थी। यह घटना तब हुई जब डेविड ने गलती से राहुल की कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद अधिकारी के ड्राइवर चेतन कुमार ने अभिनेता से नुकसान के बारे में पूछताछ की। हालांकि, हयाती ने जवाब में कार को और लात मारी, जिसके बाद चेतन ने जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।