मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के नेशनल गार्ड के एक सैनिक ने सप्ताहांत में कथित तौर पर गोली मारकर अपने तीन साथियों की हत्या कर दी। घटना देश के मिचोआकान राज्य में एक छावनी में हुई। इस राज्य में हाल ही में कई हाई-प्रोफाइल लोगों की हत्याएं हुई हैं, जिसके बाद सरकार ने यहां सुरक्षा को और कड़ा किया है।
विस्फोट और नेशनल गार्ड की गोलीबारी की घटना ऐसे समय में हुई, जब संघीय सरकार ने राज्य में सुरक्षा गतिविधियों को तेज कर दिया है और हाल ही में दो हाई-प्रोफाइल लोगों की हत्याओं के बाद अतिरिक्त सैनिक भेजे हैं।
मिचोआकान में संदिग्ध को मौके पर हिरासत में लिया गया। पिछले महीने, राष्ट्रपति शीनबाउम ने मिचोआकान में दो हजार सैनिक भेजे, जो पहले से वहां तैनात 4,300 स्थायी सैनिकों और पड़ोसी राज्यों में तैनात चार हजार सैनिकों के अतिरिक्त थे। राज्य में चूना उत्पादकों के प्रतिनिधि और कार्टेल के खिलाफ खड़े एक लोकप्रिय महापौर की हत्या की गई थी।
