New Delhi : भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को लोकसभा में यूपीए सरकार की आलोचना की। उन्होंने यूपीए के दस साल के शासनकाल को खोए हुए अवसरों का दशक और कई मोर्चों पर विफल रहने के लिए बहानेबाजी का वृत्तांत करार दिया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि कमजोर नेतृत्व और महान नेतृत्व के बीच का अंतर ही कांग्रेस और भाजपा को अलग करता है।
उन्होंने दावा किया कि यूपीए शासनकाल के दौरान राष्ट्रपति के भाषण में सरकार की कई मोर्चों पर विफलताओं के लिए बहानेबाजी झलकती थी। उन्होंने कहा कि कमजोर नेतृत्व बहाने बनाता है। वहीं, महान नेतृत्व चुनौतियों के बावजूद परिणाम देता है। उन्होंने कहा कि यही कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य अंतर है। अपने भाषण के दौरान, बंगलूरू (दक्षिण) के सांसद ने कहा कि दुनिया के विभिन्न समृद्ध लोकतंत्रों में नेता आए और गए। वहीं नरेंद्र मोदी भारी बहुमत के साथ रिकॉर्ड तीसरी बार सत्ता में लौटे हैं।

