Aashiqui 3: बीते साल दिवाली पर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल-भुलैया-3 रिलीज हुई थी। जो ब़ॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। वहीं, एक बार फिर कार्तिक आर्यन स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। लंबे समय से चर्चा में बनी ‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन अपना जादू चलाने को तैयार है। एक्टर ने फिल्म एक टीजर जारी कर दिया है। इस फिल्म में उनके साथ ‘पुष्पा 2’ फेम एक्ट्रेस श्रीलीला भी नजर आने वाली हैं।
टीजर में दोनों का रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। वहीं, एक्टर कार्तिक आर्यन बेहद इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। बड़े बाल, लंबी दाढ़ी, हाथ में गीटार लिए एक्टर काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं। फिल्म को अनुराग वासु ने डायरेक्ट किया है। लेकिन अब तक फिल्म के नाम का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। टीजर देख फैंस का कहना है कि ये आशिकी का तीसरा पार्ट है।
कार्तिक आर्यन ने किया पोस्ट
बता दें, शनिवार को कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म इंस्टाग्राम पर एक टीजर शेयर किया। इस टीजर में कार्तिक आर्यन एक रॉकस्टार के रुप में नजर आ रहे है। जो हाथों में गिटार लिए स्टेज पर परफॉर्म कर रहे होते हैं। टीजर देखकर आपको ‘आशिकी 2’ की याद आ जाएगी। फिल्म ‘आशिकी 2’ में जिस तरह आदित्य रॉय कपूर स्टेज पर सिंगर के किरदार में नजर आए थे। ठीक उसी तरह इस टीजर वीडियो में कार्तिक आर्यन नजर आ रहे हैं। अपनी दाढ़ी और लंबे बालों के साथ वह एक तरफा आशिकी में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।
फैंस को पसंद आया टीजर
टीजर में कार्तिक आर्यन के साथ श्रीलीला भी नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। बता दें, इस फिल्म में संगीत प्रीतम द्वारा तैयार किया गया है। तो वहीं, फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है। लेकिन अभी तक फिल्म के नाम से पर्दा नहीं उठाया गया है। टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है कि ये ‘आशिकी 3’ का ही टीजर है।
गौरतलब है कि ‘आशिकी’ टाइटल का कॉपीराइट मुकेश भट्ट के पास है। लेकिन वो इस फिल्म से जुडे़ हुए नहीं है। ऐसे में फिल्म के टाइटल का पेंच फंसता नजर आ रहा है।