Three Naxalites Dead In Balaghat: भारत में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने अगले साल तक भारत से नक्सलियों का नामोनिशान खत्म करने की बात कही है। ऐसे में बुधवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। इस अभियान में नक्सल विरोधी हॉक पोर्स और स्थानीय पुलिस टीमों के जवान शामिल थे। मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में बंदूकें और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, इस मुठभेड़ में कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं लेकिन वो भागने में सफल रहें। बता दें, पुलिस की 12 टीमें उन घायल नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है।
मोहन यादव का बयान आया सामने
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बालाघाट में मिली सफलता के लिए मध्य प्रदेश पुलिस को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बालाघाट जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली मारी गईं। तलाशी अभियान के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद जब्त किया गया है। बाकी बचे नक्सलियों को पुलिस माकूल जवाब दे रही है। साथ ही सीएम मोहन यादव ने इस सफल अभियान के लिए म.प्र. पुलिस की सराहना की और जवानों का मनोबल बढ़ाया।
CM यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में नक्सलवाद और हिंसक गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। राज्य पुलिस इन पर अंकुश लगाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देशभर में नक्सल विरोधी अभियान संचालित है। केंद्र सरकार सभी राज्यों से वर्ष 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूर्णत: सक्रिय है।
भारी मात्रा में हथियार बरामद
पुलिस के जानकारी के अनुसार, नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ सुबह जिला मुख्यालय से करीब 90 कीलोमीटर दूर हुआ था। गढ़ी थाना क्षेत्र के सुपखर वन रेंज में रोंडा वन शिविर के पास हुई भुठभेड़ में हॉक फोर्स और पुलिस ने नक्सलियों घेर कर कार्रवाई शुरु कर दी। दोनों ओर से लंबे समय तक गोलीबारी होती रही। इस गोलीबारी में तीन नक्सली ढेर हो गए। साथ ही कुछ नक्सली घायल हो गए। हालांकि, मौके का फायदा उठा कर घायल नक्सली भाग गए। भागे गए नक्सलियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 12 टीमें बनाई है। साथ ही पुलिस ने मौके से एक इंसास राइफल, एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) और एक .303 राइफल के अलावा दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं बरामद कीं।