Suniel Shetty Praises Ajay Devgn for Son Of Sardaar 2
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। फिल्म को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री नेटिजंस पसंद कर रहे हैं। एक्टर सुनील शेट्टी ने ‘सन ऑफ सरदार 2’ देखने के बाद फिल्म को लेकर अपनी राय दी है। आइए जानते हैं क्या बोले अभिनेता।
सुनील शेट्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे अहान शेट्टी और अजय देवगन के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही अभिनेता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि उन्होंने अहान और अजय देवगन के साथ ‘सन ऑफ सरदार 2’ देखी। ये फिल्म हंसी का जोरदार धमाका है और उन्होंने अजय देवगन की एक्टिंग की तारीफ की। इसके अलावा सुनील शेट्टी ने कहा कि यह फिल्म हर पीढ़ी को हंसा सकती है। अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। इसके निर्माता अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एन. आर. पचिसिया और प्रवीन टालरेजा हैं। फिल्म में अजय देवगन के अलावा मृणाल ठाकुर, कुबरा सैत, दीपक डोबरियाल, रवि किशन और विंदु दारा सिंह मुख्य भूमिका में हैं। सुनील शेट्टी की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार ‘केसरी वीर’ फिल्म में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक योद्धा की भूमिका निभाई थी। वहीं इस समय अभिनेता ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसके अलावा वह ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे।