Repo Rate New Update: भारत में EMI भरने वाले लोगों को रिजर्व बैंक ने कोई राहत नहीं दी है। शुक्रवार को रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं करने की घोषणा की है। रिजर्व बैंक ने रेपो रेट या पॉलिसी रेट 6.50 फिसदी बरकरार रखने का फैसला लिया है। यानी महंगी EMI भरने वाले लोगों को तत्काल कोई भी राहत मिलते नहीं दिख रहा है। गौरतलब है कि फरवरी 2023 से ही रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
फरवरी 2023 में हुआ था बदलाव
गौरतलब है कि आखिरी बार रिजर्व बैंक ने फरवरी 2023 में रेपो में बदलाव किया था। अंतिम बार 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 6.50 कर दिया गया था। हालांकि, इसके बाद कोई भी बदलाव रेपो रेट में नहीं दिखा। शुक्रवार को रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास ने जानकारी देते हुए कहा कि मेजोरिटी में सदस्यों ने तय किया है कि रेपो रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा। MPC ने तय किया कि महंगाई को टारगेट पर लाने का फोकस रहेगा। इस लिए अभी रेपो रेट में कोई भी कटौती नहीं की जा रही है।
रेपो रेट क्या होता है?
दरअसल, RBI की MPC की बैठक हर महीने गर्वनर शक्तिकांत दास के अगुवाई में होती है, जिसमें कुल छह सदस्य होते हैं। इस बैठक में महंगाई समेत कई अन्य मुद्दों और बदलावों पर गहन चर्चा होती हैं। रेपो रेट का सीधा संबंध बैंक से लोन वाले ग्राहकों से होता है। अगर रेपो रेट कम किया जाता है तो EMI घट जाती है और इसमें बढ़ोत्तरी के बाद EMI बढ़ जाती है। बता दें, रेपो रेट का उपयोग मौद्रिक अधिकारियों द्वारा इंफअलेशन को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है।