मुंबई l स्टार प्लस अपने व्यूअर्स के लिए आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट बनाने के लिए जाना जाता है, जो दर्शकों को इमोशन से भरे सफर पर भी ले जाता है। उनके शो न साफ एंटरटेन करते हैं बल्कि उनका मकसद प्रेरित करना और आगे बढ़ाना भी है। इनमें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, माटी से बंधी डोर, झनक और ये हैं चाहतें जैसे शोज का नाम शामिल है, जो फैमिली ड्रामा के साथ रोमांस की झलक भी देते हैं। बता दें कि इन सभी शोज को दर्शकों द्वारा खूब पसंद…
Author: Hindustan Darpan
आर.के.सिन्हा नरेन्द्र मोदी सरकार के केन्द्र में लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के बाद एक उम्मीद पैदा हुई है कि सरकार अब बैंकिंग सेक्टर को अधिक पारदर्शी और बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाती रहेगी। बीते कुछ सालों के दौरान, भारतीय बैंकों ने जितने उतार-चढ़ाव झेले हैं, शायद किसी अन्य देश ने नहीं झेला होगा। कई भारतीय बैंक अनेक घोटालों-घपलों, ऋण अदायगी न होने, जालसाजियों, अनर्जक परिसम्पत्तियों (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) के बढ़ते बोझ, कर्जमाफी की गलत नीतियों आदि के कारण कई बार तो पूरी तरह डूब गए या भारी घाटे में चले गए। इससे निपटने के…
आर.के.सिन्हा ब्रिटेन के हालिया चुनावों में लेबर पार्टी की महत्वपूर्ण जीत से साबित हो गया कि ब्रिटेन की राजनीति में भारतीय प्रवासी समाज की भूमिका बेहद खास हैं। ब्रिटेन के चुनाव परिणाम यह बताते हैं कि वहां की राजनीति में भारतीय प्रवासियों की ताकत बढ़ती ही जा रही है। निवर्तमान प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सहित 26 भारतीय मूल के नेता नई संसद के लिए चुने गये हैं। सुनक ने उत्तरी इंग्लैंड में रिचमंड एवं नॉर्थलेरटन सीट पर 23,059 वोट के अंतर के साथ दोबारा जीत हासिल की। सुनक की पार्टी की शिवानी राजा ने लीसेस्टर ईस्ट की सीट जीत ली है। लीसेस्टर ईस्ट में लड़ाई…
– साइना नेहवाल ने कहा कि वो टेनिस ज्यादा बेहतर खेलती| – साइना नेहवाल ने लड़कियों से खेल में आने का विशेष आग्रह किया | – साइना नेहवाल ने बताया कि बचपन में उनका कोई आदर्श नहीं था | नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को लगता है कि अगर उन्होंने बैडमिंटन खेलने के बजाय टेनिस का रैकेट पकड़ा होता तो वह बतौर खिलाड़ी और बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती थीं। बैडमिंटन खिलाड़ी के तौर पर भी साइना ने काफी प्रभावित किया है, जिसमें वह विश्व में शीर्ष रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला शटलर बनीं और वह ओलंपिक…
– अग्रिम निकासी का रोकड़-बही में समायोजन नहीं किए 10 अभियंता – बाढ़ नियंत्रण व प्रबंधन कार्यों के उद्देश्य से हुई थी राशि की निकासी – 300 करोड़ रुपये का हिसाब-किताब नहीं दे रहे बिहार सरकार के 10 इंजीनियर पटना। बाढ़ की बढ़ती आशंका के बीच राहत-बचाव कार्यों के लिए सरकार को एक बार फिर अतिरिक्त संसाधन की आवश्यकता है। ऐसे में उन इंजीनियरों-अधिकारियों से निपटने की पूरी तैयारी है, जो पिछले वर्षों का हिसाब-किताब देने से कतरा रहे। 300 करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं बिहार सरकार के 10 इंजीनियर जल संसाधन विभाग के ऐसे 10 इंजीनियर हैं, जो सरकार…
– आग बुझाने के लिए पहुंची थी 70 अग्निशामक और लगभग 40 दमकल की गाड़ियां | – चारों ओर लगाया गया सुरक्षा घेरा | पेरिस। फ्रांस के रूएन में 12वीं सदी में निर्मित गिरजाघर के शिखर में गुरुवार को आग लग गई। गाथिक नोट्रे-डेम डी रूएन के 120 मीटर ऊंचे शिखर में आग लगने के कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है। यह फ्रांस का सबसे ऊंचा चर्च और पूरी दुनिया के सबसे ऊंचे गिरिजाघरों (चर्च) में से एक है। यह अपने तीन टावरों के लिए प्रसिद्ध है, जिनमें से प्रत्येक का निर्माण एक अलग शैली में किया…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार (12 जुलाई) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर फैसला सुनाएगा, जिसमें उन्होंने आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी और उसके बाद रिमांड को चुनौती दी थी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने 17 मई को इस मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से पूछा था कि ऐसा कौन सा नया सबूत सामने आया है, जिसके आधार पर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया। तब कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि केजरीवाल जमानत के लिए आवेदन करने के…
– दिल्ली में होगी पानी की किल्लत। – मुनक नहर का बांध रात को टूटा। – लोगों को सामान खराब होने का डर। नई दिल्ली। इन दिनों कुछ प्रदेशों में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं, लेकिन दिल्ली में बिना बरसात के ही बाढ़ जैसे हालात हो गया है। राजधानी के जेजे कॉलोनी में बुधवार रात को पानी भर गया कि सड़कें नदी में तब्दील हो गई। इतना पानी भर गया कि लोग नाव चलाते नजर आए। कॉलोनी नदी में तब्दील हुई गली-रास्ते, चारों तरफ पानी ही पानी है। घर तक जाना भी मुश्किल हो गया है। दिल्ली के…
नई दिल्ली | मोदी सरकार ने अग्निवीर स्कीम पर बड़ा फैसला लिया है। अब पूर्व अग्निवीरों को सीआईएसएफ और बीएसएफ में 10 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा इन्हें फिजिकल टेस्ट नहीं देना होगा। बीएसएफ डीजी नितिन अग्रवाल और सीआईएसएफ डीजी मीना सिंह ने यह जानकारी दी।
– मेडिकल प्रवेश परीक्षा में धांधली का मामला – सुप्रीम कोर्ट में दायर हैं कई याचिकाएं – दोबारा परीक्षा कराने के पक्ष में नहीं केंद्र नई दिल्ली । मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। तमाम याचिकाकर्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच के सामने कहा कि उन्हें केंद्र सरकार के हलफनामे की प्रति नहीं मिली है। इसके बाद जजों ने सुनवाई टाल दी और 18 जुलाई, गुरुवार की तारीख तय कर दी। इससे पहले केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल…
