आर.के.सिन्हा उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदरा राव क्षेत्र में आयोजित एक ‘सत्संग’ के दौरान भगदड़ में मरने वालों की संख्या सवा सौ से ऊपर पहुंच गई है। जाहिर है, इस दिल दहलाने वाले हादसे से सारा देश ही हतप्रभ और शोकाकुल है। हाथरस में भी मौत का तांडव भगदड़ के कारण ही हुआ। बहुत साफ है कि प्रशासन ने भगदड़ की पुरानी घटनाओं से सबक नहीं लिया और इस कारणवश फिर से मासूमों की जानें चली गईं। दो साल पहले 2022 में माता वैष्णो देवी मंदिर में नए साल की रात को हुए हुई भगदड़ की घटना ने…
Author: Hindustan Darpan
आर.के. सिन्हा अभी कुछ दिन पहले खत्म हुए टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में अपने शानदार प्रदर्शन और उसके बाद इस फॉर्मेट से सन्यास लेने के बाद सारा देश विराट कोहली की उपलब्धियों पर चर्चा कर रहा है। हालांकि, इस बहस के दौरान एक पक्ष नजरअंदाज सा हो रहा है कि कुछ साल पहले तक बात-बात पर आवेश में आने वाले विराट कोहली अब इतने शांत कैसे हो गये हैं? विराट कोहली की पर्सनेल्टी में आखिरकार इतना आमूल-चूल बदलाव कैसे आ गया? इस सकारात्मक बदलाव में मुझे उनका अध्यात्म की तरफ बढ़ना एक बड़ी वजह समझ आता है। वो आजकल लगातार…
नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया से संन्यास ले चुकीं सना खान की सोशल मीडिया पर खूब मौजूदगी है। शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड को गुडबाय कहा। पिछले साल अभिनेत्री एक बेटे की मां बनीं, जिसका नाम उन्होंने तारिक जमील रखा है। एक साल तक सना ने अपने लाडले का चेहरा नहीं दिखाया है। अब उन्होंने आखिरकार अपने बेटे का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है। सना खान ने साल 2020 में सूरत के बिजनेसमैन अनस सैयद से निकाह किया था। पिछले साल 5 जुलाई को सना ने एक बेटे को जन्म दिया। वह प्रेग्नेंसी फेज के बाद अपनी मदरहुड जर्नी सोशल…
– सिंगर अरमान मलिक का फूटा गुस्सा – बिग बॉस के कंटेस्टेंट पर निकाली भड़ास – फैंस से की सिंगर ने अपील नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अरमान मलिक अपने पहले दिन से सुर्खियों में बने हुए हैं। शो में आते हुए वह अपनी दोनों पत्नियों को लेकर लाइमलाइट में थे, तो अब यूट्यूबर विशाल पांडे को थप्पड़ मारने की वजह से चर्चा में आ गए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहे हैं। बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट से अब बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर अरमान मलिक भी परेशान हो गए…
– ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने कहा-सार्वजनिक ऋण के ऊंचे स्तर पर होने से सरकार के पास सीमित विकल्प। – बुनियादी ढांचा बेहतर होने से विकास के दीर्घकालिक प्रभाव पैदा हुए हैं, जिसे नीति-निर्माता छोड़ना नहीं चाहेंगे। मुंबई। भारत के सार्वजनिक ऋण के ऊंचे स्तर पर होने से अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने वाले कल्याणकारी कदम उठाने के लिए राजकोषीय गुंजाइश सीमित रह गई है। अमेरिकी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने पूर्ण बजट पेश होने के कुछ दिन पहले जारी एक रिपोर्ट में कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राजकोषीय घाटे को 5.1 प्रतिशत पर सीमित रखने के अंतरिम बजट में…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा को लेकर दायर याचिका पर सोमवार को सुनवाई की। इस दौरान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने स्पष्ट टिप्पणी करते हुए कहा कि नीट परीक्षा की सुचता के साथ समझौता बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। अगर, समझौता हुआ है, तो री-एग्जाम को लेकर फैसला देना होगा। इस मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई 11 जुलाई को रखी है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि अदालत नीट की सकारात्मक छवि को लेकर चिंतित है। हम चाहते हैं कि ऐसा समाधान निकाला जाए, जिससे फिर से इस तरह की घटनाएं ना हों। सरकार ने इसकी जांच…
– 3 मई 2023 से मणिपुर में हिंसा छिड़ गई थी। – कूकी और मैतई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। – मणिपुर हिंसा में अब तक 175 लोगों की मौत हो चुकी है। इम्फाल। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को मणिपुर का दौरा किया। इस दौरान वह हिंसा से पीड़ित लोगों से मिलने शिविरों में पहुंचे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वह यहां एक भाई के रूप में पीड़ितों का दर्द जानने आए हैं। अब समय की मांग है कि यह हिंसा यहीं रुके। उन्होंने कहा कि समस्या शुरू होने के बाद से…
– विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर धूम मचा रखी है। – 21 मिलियन लाइक्स वाले पहले भारतीय खिलाड़ी। – कियारा आडवाणी की शादी वाले पोस्ट को पीछे छोड़ा। नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। खेल के मैदान में कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर चुके कोहली सोशल मीडिया के भी किंग है। इंस्टाग्राम पर तोड़ा लाइक्स का रिकॉर्ड इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 270 मिलियन फॉलोअर्स हैं। एक बार फिर कोहली चर्चा में हैं, क्योंकि उनकी एक इंस्टा पोस्ट ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह पहले ऐसे भारतीय बन गए हैं, जिनकी पोस्ट को…
– भगवान जगन्नाथ रविवार को भ्रमण पर निकले। – अनुष्ठान के बाद रथ पर सवार हुए महाप्रभु। – राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल ने दी बधाई। नई दिल्ली। पुरी की रथ यात्रा का सोमवार को दूसरा दिन है। भगवान बलभद्र, सुभद्रा और जगन्नाथ के रथ गुंडिचा मंदिर पहुंच गए हैं। अब भगवान की पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद राजभोग लगाया जाएगा। मंगलवार को भगवान का मंदिर में प्रवेश होगा। 11 जुलाई को हेरापंचमी अगले सात दिनों तक रथ यही रहेंगे। हेरापंचमी 11 जुलाई को मनाई जाएगी। 15 जुलाई को भगवान अपने रथों में बैठकर मंदिर में वापस लौटेंगे। प्रभु के मंदिर लौटने…
– अपने ही बेटे की जान की दुश्मन बनी मां। – प्रेम संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। – लोगों को बताने की धमकी देने पर बेटे को मार डाला। प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र जलालपुर किटोली गांव में 1 जुलाई को लापता बालक उमेश पुत्र अवधेश का शव घर से 600 मीटर दूर सूखे कुएं में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मर्डर की बात सामने आई थी। अब इस हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में मां ही अपने कलेजे के टुकड़े की कातिल निकली है। उसने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने बेटे…
