संगीत प्रेमियों, अपनी सीटों पर बैठे रहें! अभी-अभी, जेसन डेरुलो ने वर्जिन रेडियो दुबई 104.4 के क्रिस फेड के साथ बातचीत में कुछ रोमांचक खबरें साझा की हैं। रेडियो चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साक्षात्कार का एक अंश साझा किया, जिसमें ग्लोबल सुपरस्टार ने खुलासा किया कि उनका नवीनतम सहयोग किसी और के साथ नहीं बल्कि एक और ग्लोबल सेंसेशन – नोरा फतेही के साथ है, जो एक नए इंटरनेशनल सिंगल के लिए है! जेसन अपनी उत्तेजना को छिपा नहीं पाए क्योंकि उन्होंने बताया कि कैसे यह पावरहाउस जोड़ी संगीत जगत में कुछ नया और रोमांचक लाने के लिए…
Author: Hindustan Darpan
नई दिल्ली | संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘अंतराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर शुक्रवार, 21 जून को संपूर्ण भारतवर्ष में स्थापित संत निरंकारी मिशन की विभिन्न शाखाओं में प्रातः 6.00 बजे से स्थानीय योग प्रशिक्षकों के निर्देशन द्वारा खुले स्थानों एवं पार्को में योग दिवस का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जायेगा। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस वर्ष ‘अंतराष्ट्रीय योग दिवस’ का विषय ‘महिला सशक्तिकरण के लिए योग’ दिया गया है जो निसंदेह आज के समय की मांग है। संत निरंकारी मिशन भी समय-समय पर महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर उन्हें सक्षम बनाने में प्रयासरत है जिसमें…
– एक्सचेंज फॉर मीडिया के संस्थापक और चेयरमैन हैं डॉ. अनुराग बत्रा नई दिल्ली | एक्सचेंज फॉर मीडिया के संस्थापक और चेयरमैन डॉ. अनुराग बत्रा को ‘इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन एंड साइंसेज’ का सदस्य चुना गया है। डॉ. बत्रा 60 से अधिक देशों के 900 से ज्यादा सदस्यों के उस समूह में शामिल हो गए हैं, जो दुनिया की अग्रणी टेलीविजन और मीडिया कंपनियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। अनुराग बत्रा को एक्सचेंज फॉर मीडिया को संस्थागत बनाने, मीडिया, टेलीविजन और डिजिटल से संबंधित डोमेन में एक नया और अग्रणी प्लेटफॉर्म बनाने के उनके योगदान के लिए जाना जाता है। डॉ.…
– नाना पटोले महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। – भाजपा के वीडियो वायरल करने के बाद बढ़ा विवाद। – नाना पटोले ने विवाद बढ़ता देख दी सफाई। मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने एक कार्यकर्ता से अपने पैर धुलवाए, जिसका बाद विवाद शुरू हो गया। भाजपा ने वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा लोगों अपने पैर की धूल ही समझती है। विवाद को बढ़ता देख नाना पटोले ने सफाई देते हुए कहा कि यह असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। वहां नल नहीं था, इसलिए कार्यकर्ता ने मेरे पैर धोए। इस विवाद…
– पश्चिम बंगाल की सियासत में हलचल तेज। – ममता बनर्जी ने भाजपा सांसद से मुलाकात की। – अनंत राय से मिलने घर पहुंची सीएम बनर्जी। नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की सियासत में मंगलवार को नया ट्विस्ट देखने को मिला। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा के सांसद से मिलने उनके आवास पहुंची। बीजेपी के राज्यसभा सांसद अनंत राय महाराज ने अपने आवास पर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सीएम ममता बनर्जी और अनंत महाराज की मुलाकात को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई है। अनंत राय बंगाल की…
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव होने हैं। कांग्रेस ने हमीरपुर और नालागढ़ा से उम्मीदवार घोषित कर दिए थे, लेकिन देहरा विधानसभा सीट पर मामला फंसा हुआ था। कांग्रेस ने अब यहां से कमलेश ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। देहरा विधानसभा सीट से पहले चर्चा थी कि कांग्रेस मुख्यमंत्री के करीबी नरदेव कंवर को टिकट दे सकती है, लेकिन कमलेश ठाकुर को वहां से उतार दिया। कमलेश का मायका देहरा में आता है। उनकी टक्कर भाजपा…
– लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हैं 99 सीटें। – हरियाणा, महाराष्ट्र में कांग्रेस का अच्छा रहा है प्रदर्शन। – महाराष्ट्र व हरियाणा जल्द होने वाले हैं विधानसभा चुनाव। नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम से कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है। अपने इसी उत्साह का इस्तेमाल वह आगामी राज्यों के विधानसभा चुनावों में करना चाहती है। जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा जैसे राज्यों में कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव हैं। कांग्रेस इन राज्यों को जीतना चाहती है, इसलिए अभी से रणनीति पर काम करना शुरू करेगी। 24 जून से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की…
– नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति से दूर रहते हैं। – जदयू के नेता समय-समय पर उनकी राजनीति में आने की मांग करते हैं। – निशांत कुमार पेशे से इंजीनियर हैं। नई दिल्ली। एक बार फिर जदयू के अंदर यह मांग उठने लगी है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए। कार्यकर्ताओं की इस मांग पर जदयू के नेता व कैबिनेट मंत्री विजय चौधरी ने जवाब दिया है। विजय चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में नहीं आ रहे हैं। दल के कुछ नेता इस तरह की मांग…
– 4 जून को जारी हुआ था नीट का परिणाम – उसके बाद से लगे धांधली के आरोप – शक के घेरे में 67 टॉपर्स और ग्रेस मार्क्स नई दिल्ली । नीट परीक्षा विवाद पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सर्वोच्च अदालत ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को नोटिस जारी करते हुए कहा कि यदि 0.001% भी गलती हुआ है, तो इसे मानिए और सुधारिए, क्योंकि यह युवाओं के भविष्य का सवाल है। अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस एसवीएन भट्टी ने बेंच ने एनटीए को फटकार लगाते हुए कहा…
– टी20 वर्ल्ड कप में मंडराया मैच फिक्सिंग का साया। – युगांडा के खिलाड़ी को अनजान नंबर से आया फोन। – केन्या के पूर्व क्रिकेटर ने की फिक्सिंग की पेशकश। नई दिल्ली। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 खेला जा रहा है। इस बीच मैच फिक्सिंग का मामला सामने आया है। युगांडा के एक खिलाड़ी ने आईसीसी को शिकायत की है कि उनके पास अनजान नंबर से कॉल आए हैं। केन्या के पूर्व खिलाड़ी ने किया संपर्क बताया जा रहा है कि केन्या के पूर्व खिलाड़ी ने युगांडा के खिलाड़ी को अलग-अलग नंबर से संपर्क किया…
