– वाराणसी से पीएम मोदी तीसरी बार लगातार बने हैं सांसद। – पीएम मोदी के सामने कांग्रेस के अजय राय थे उम्मीदवार। – लोकसभा चुनाव में 54.2 फीसदी रहा पीएम मोदी का वोट शेयर। वाराणसी। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे हैं। पीएम मोदी इस दौरान किसानों को सौगात देते हुए पीएम-किसान योजना की 17वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम किसान सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे। वह दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखेंगे और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा और दर्शन भी करेंगे। वाराणसी में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…
Author: Hindustan Darpan
– थमने को तैयार नहीं ‘मुंज्या’ – सोमवार को कमाए करोड़ – स्टार कास्ट है ‘मुंज्या’ की शानदार नई दिल्ली। हॉरर- कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा चुकी है। कम बजट में बनी ये फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है। यहां तक कि कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन भी ‘मुंज्या’ का कुछ नहीं बिगाड़ पाई। अब दूसरे सोमवार को भी फिल्म ने शानदार बिजनेस किया है। बॉक्स ऑफिस पर पिछले काफी वक्त से बड़े- बड़े स्टार्स की फिल्में बिजनेस करने के लिए तरह रही हैं। जहां सेलेब्स का स्टारडम नहीं चल रहा है, वहां ‘मुंज्या’ राज कर रहा…
– टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड की शुरुआत बुधवार से होगी। – आठ टीमों के बीच खिताब के लिए जोरदार जंग देखने को मिलेगी। – आसानी से समझें कि सुपर-8 प्रारूप किस तरह तय किया जाता है। नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड के लिए टीमें मिल चुकी हैं और बुधवार से इस प्रारूप के मुकाबले खेले जाएंगे। 20 टीमों में से शीर्ष आठ टीमें अब खिताब के लिए अपना जोर लगाते हुए नजर आएंगी। सुपर-8 राउंड में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, अमेरिका, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश ने जगह पक्की की है। चलिए आपको…
नई दिल्ली। अमेरिकी रैपर विज खलीफा अपने गानों को लेकर दर्शकों के बीच छाए रहते हैं। रैपर का असली नाम कैमरून जिब्रील थोमाज है, लेकिन लोगों के बीच उन्होंने विज खलीफा के नाम से अपनी पहचान बनाई। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। उन्होंने बताया है कि वह जल्द पापा बनने जा रहे हैं। मां बनने वाली हैं एमी एगुइलर विज खलीफा ने फादर्स डे के मौके पर इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड एमी एगुइलर की बेबी बंप वाली तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को गुड न्यूज दी। एमी एगुइलर इन दिनों अपनी…
– पापा रणबीर कपूर से बेहद प्यार करती हैं राहा – आलिया भट्ट ने शेयर किया राहा और रणबीर का बॉन्ड – दो साल की राहा कपूर अब चलने लगी है नई दिल्ली। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते दिनों अपने दोस्त और अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का हिस्सा बने थे, जिसका आयोजन इटली में हुआ था। सेलिब्रेशन भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सेलेब्स अब भी शेयर कर रहे हैं। हाल ही में रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर राधिका मर्चेंट के…
सिंगापुर। इंजन और स्टीयरिंग पर से अचानक नियंत्रण खो जाने के कारण एक ‘ड्रेजर’ नौका समुद्र किनारे खड़े मालवाहक जहाज से टकरा गयी,जिसके कारण भारी मात्रा में तेल का रिसाव हुआ। सिंगापुर अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। अधिकारियों के मुताबिक, तेल के रिसाव होने से मलेशिया के दक्षिणी तट का हिस्सा काला पड़ गया है। कई तटरेखाओं तक हुआ तेल का रिसाव वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई ने चैनल न्यूज एशिया (सीएनए) की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि शुक्रवार को हुए तेल रिसाव कई तटरेखाओं तक फैल गया है और अधिकारियों के मुताबिक, तेल रिसाव के कारण…
इस्लामाबाद। बलूचिस्तान के हब जिले में सोमवार को टायर फटने से पुलिस की गाड़ी पलट गई। इस हादसे में कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, जबकि अन्य तीन घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने एआरवाई न्यूज के हवाले से यह जानकारी दी है। टायर फटने से हुआ हादसा पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, टायर फटने के बाद चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद यह भीषण हादसा हुआ। उन्होंने आगे बताया कि इस हादसे में सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस वाहन पर ग्रेनेड से हमला वहीं, एक अन्य…
तेल अवीव (इजरायल)। इजरायल के हाईकोर्ट ने रविवार को राज्य नियंत्रक मतन्याहू एंगलमैन को 7 अक्टूबर की सुरक्षा सेवाओं की विफलताओं की अपनी जांच को स्थगित करने का आदेश दिया है, जब तक कि जुलाई में इस मामले पर सुनवाई नहीं हो जाती। राज्य नियंत्रक समय-समय पर इजरायली तैयारियों और सरकारी नीतियों की प्रभावशीलता का ऑडिट करने वाली रिपोर्ट जारी करता है। इसे राज्य लोकपाल के रूप में भी जाना जाता है। सरकारी निगरानी समूहों ने एंगलमैन की जांच के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की थी, जिसमें तर्क दिया गया कि सुरक्षा मुद्दे नियंत्रक के अधिकार क्षेत्र से बाहर…
वाशिंगटन। विश्व भर में जहां मुसलमान ईद-अल-अजहा मना रहे हैं। वहीं चीन ने शिनजियांग में उइगर मुसलमानों के त्योहार मनाने पर रोक लगा दी है। यह आरोप सेंटर फार उइगर स्टडीज की ओर से लगाया गया है। उन्होंने दावा किया है कि चीनी सरकार शिनजियांग में इस्लामी प्रथाओं पर कार्रवाई तेज कर रही है। इसे ऐतिहासिक रूप से पूर्वी तुर्किस्तान के रूप में जाना जाता है। संस्था की ओर से कहा गया है कि वर्ष 2017 से लगाए गए कड़े प्रतिबंधों की वजह से वह ईद-अल-अजहा मनाने में असमर्थ हैं।एक्स पर किए गए पोस्ट में सेंटर फार उइगर स्टडीज ने…
– मप्र में तैयार हो चुका है लोक सुरक्षा कानून का प्रारूप – शिवराज सरकार के दौरान हुई थी कानून बनाने की तैयारी – असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी इंदौर। मध्यप्रदेश में लोक सुरक्षा बिल 2024 का प्रारूप तैयार कर लिया गया है और पूरी उम्मीद है कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान इस बहुचर्चित विधेयक को पेश कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि तत्कालीन शिवराज सरकार के कार्यकाल के दौरान लोक सुरक्षा कानून की तैयारी शुरू की गई थी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सत्ता संभालने के बाद संभागीय समीक्षा के दौरान उन्होंने इस…
