काहिरा। ईद- उल-अजहा उत्सव के बीच सऊदी अरब में बड़ी संख्या में हज यात्रियों की भीड़ उमड़ी। हालांकि, सऊदी अरब में पड़ रही चिलमिलाती गर्मी हज यात्रियों के लिए चुनौती साबित हो रही है। हज के दौरान पारा 47 डिग्री से ऊपर तक पहुंच गया है। इससे खासतौर पर बुजुर्गों के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। मक्का में भीषण गर्मी के कारण 6 लोगों की मौत हो चुकी है। 14 जॉर्डनियों की मौत अब ताजा अपडे़ट के अनुसार, चल रहे हज यात्रा के दौरान 14 जॉर्डनियों की मौत हो गई है और 17 अन्य लापता हैं। इसकी जानकारी जॉर्डन के…
Author: Hindustan Darpan
नई दिल्ली। एनसीईआरटी प्रमुख ने कहा है कि स्कूलों में दंगों के बारे में पढ़ाना ठीक नहीं है और यह हिंसक और अवसादग्रस्त नागरिक पैदा कर सकता है। उन्होंने स्कूली किताबों से गुजरात दंगों और बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़े हिस्सों को संशोधित करने के संदर्भ में ये बात कही। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के निदेशक दिनेश प्रसाद सकलानी ने कहा कि पाठ्यपुस्तकों में बदलाव सालाना संशोधन का हिस्सा हैं और इसे शोर-शराबे का विषय नहीं बनाना चाहिए। एनसीईआरटी की किताबों में गुजरात दंगों या बाबरी मस्जिद विध्वंस के संदर्भ में बदलाव के बारे में पूछे जाने…
– भारत ने 143 रनों से हासिल की बड़ी जीता – स्मृति मंधाना ने जमाया शतक – डेब्यू मैच खेल रहीं आशा शोभना ने लिए चार विकेट नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले वनेड मैच में एकतरफा खेल दिखाते हुए साउथ अफ्रीका को 143 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया पूरी तरह से हावी रही। पहले स्मृति मंधाना ने बल्ले से कमाल करते हुए शतकीय पारी खेली और फिर अपना पहला मैच खेल रहीं लेग स्पिनर आशा शोभना ने कमाल करते हुए साउथ अफ्रीका को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। मंधाना ने…
– सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क होगा मुकाबला – आयरलैंड को पहली जीत की तलाश – पाकिस्तान की नजर दूसरी जीत पर नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 36वें मुकाबले में आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सामना आयरलैंड से हो रहा है। यह मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। दोनों ही टीमें सुपर 8 के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई हैं। ऐसे में दोनों ही कप्तानों की कोशिश जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत करने पर है। टूर्नामेंट में पाकिस्तान…
संबलपुर । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। शिक्षा मंत्री ने रविवार को कहा, “नीट मामले में किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। बच्चों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा।” शिक्षा मंत्री ने एनटीए पर भी नराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एनटीए में भी अगर कोई दोषी होगा तो उसे भी नहीं छोड़ेंगे। मंत्री ने कहा कि एनटीए, जो नीट (एनईईटी) परीक्षा आयोजित करता है, में सुधार की आवश्यकता है। प्रधान ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट की सिफारिशों…
– वीकेंड पर चला चंदू चैम्पियन का जलवा – तीन दिन में चंदू चैम्पियन ने किया इतना बिजनेस – कार्तिक आर्यन चंदू बन फैंस के दिलों पर छाये नई दिल्ली। अप्रैल और मई का महीना तो फीका रहा, लेकिन जून में मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस को गुलजार कर दिया। अब लाइन में कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैम्पियन भी आ गई है। फिल्म रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रही है। कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म चंदू चैम्पियन ने 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी। गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय मुरलीकांत राजाराम पेटकर की बायोपिक…
नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के मौके पर आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस संग एक वीडियो शेयर किया था और बताया था कि वो जल्द कुछ नया लेकर आने वाली हैं। एक्ट्रेस के इस अनाउंसमेंट के बाद फैंस काफी और एक्साइटेड नजर आए। वहीं अब रविवार यानी 16 जून को एक्ट्रेस ने अपने इस राज से पर्दा हटा दिया। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी बुक लॉन्च की है। आलिया ने लिखी किताब आलिया भट्ट का नाम बी-टाउन की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार है। जो हर साल अपने फैंस को अपना एक नया टैलेंट दिखाती हैं। बतौर…
बेंगलुरु। कर्नाटक में राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए है, जिससे भाजपा ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस सरकार ने राज्य की योजनाओं के लिए धन की कमी को वजह बताते हुए पेट्रोल पर 3 रुपए और डीजल पर 3.02 रुपए बढ़ा दिए हैं। सरकार के इस फैसले पर सफाई देने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सामने आए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में ईधन की कीमत दूसरे राज्यों से कम ही है। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि चुनाव नतीजों से कुछ भी लेना-देना नहीं है, लोकतंत्र में जीत और हार आम बात है। हम हारे…
– कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश। – हाल ही में अनाउंस की गई स्त्री 2 की रिलीज डेट। – रिलीज के लिए तैयार है अल्लू अर्जुन की फिल्म पु्ष्पा 2। मुबंई। आने वाले कुछ महीने एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी शानदार होने वाले हैं। कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अक्सर देखा जाता है कि जब भी त्योहार आते हैं, फिल्म मेकर्स इनका फायदा उठाकर फिल्मों को रिलीज करते हैं। एक बार फिर यही होने जा रहा है। 15 अगस्त 2024 के मौके पर कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिलेगा। स्त्री 2,…
– इन सितारों ने फिल्मों में भी निभाया पिता और बेटे का किरदार। – रील के साथ-साथ रियल लाइफ में भी पसंद की जाती है ये जोड़ियां। – सिल्वर स्क्रीन पर भी देखने को मिला खूबसूरत बॉन्ड। मुबंई। हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। इस बार फादर्स डे 16 जून को मनाया जा रहा है। इस दिन बच्चे अपने पिता को स्पेशल फील करवाने के लिए अलग-अलग तरह के सेलिब्रेशन करते हैं। पिता परिवार की नींव होता है। पिता के रहते हुए बच्चे मजबूत बनते हैं। बाॅलीवुड में भी ऐसी कई पिता-पुत्र की…
