मुंबई। स्पीकर पद के लिए आईएनडीआईए और एनडीए आमने-सामने आ गए हैं। भाजपा को पूर्ण बहुमत ना मिलने की वजह से इस बार स्पीकर का पद बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा इस पद को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहती है। इस बीच शिवेसना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के बयान ने स्पीकर पद के लिए सियासत तेज कर दी है। टीडीपी को राउत ने दिया ऑफर संजय राउत ने कहा कि टीडीपी चाहती है कि लोकसभा अध्यक्ष उसका होना चाहिए। एनडीए की बैठक में अगर टीडीपी की नहीं सुनी जाती है, तो इंडी गठबंधन उसकी इस मांग को पूरा…
Author: Hindustan Darpan
नई दिल्ली। ईवीएम पर शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता पर दर्ज हुई एफआईआर और टेस्ला के मालिक एलोन मस्क के बयान के बाद से राजनीति फिर से तेज हो गई है। राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए ईवीएम को ब्लैक बॉक्स बता दिया, जिसको खोला नहीं जा सकता है। चुनाव आयोग ने सभी आरोपों का जवाब देते हुए बताया कि ईवीएम को हैक नहीं किया जा सकता है। महाराष्ट्र के शिवसेना नेता रवींद्र वायकर के रिश्तेदार मंगेश पंडिलकर पर आरोप लगा कि वह गोरेगांव में मतगणना केंद्र पर कथित तौर पर मोबाइल लेकर घुसे थे। उन पर अब एफआईआर दर्ज…
पटना । बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी में नाव पलटने से 6 लोग लापता हो गए हैं। नाव में कुल 18 लोग सवार थे, जो एक ही परिवार के थे। 11 लोगों को बचा लिया गया। शेष की तलाश जारी है। समाचार एजेंसी के अनुसार,उमानाथ घाट से दियारा जा रही श्रद्धालुओं से भरी नाव गंगा नदी में पलटने से 6 लोग लापता हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है। एसडीएम शुभम कुमार के अनुसार, ‘छोटी नाव पलट गई, जिस पर 17 लोग सवार थे। 11 सुरक्षित हैं, 6 लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर है। अब तक की जानकारी…
– दिल्ली जल संकट पर एक दिन पहले कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था – अमरनाथ यात्रा से पहले JK की सुरक्षा पर अमित शाह की बैठक – देश में बकरीद का उत्साह, जगह-जगह लगी बकरों की मंडी नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में रविवार को दिल्ली में जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए हाई लेवल बैठक हुई। जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों एक के बाद एक हुए तीन हमलों के बाद यह बैठक अहम मानी जा रही है। बैठक के बाद आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज करने के लिए व्यापक दिशा निर्देश भी जारी किए…
– एलन मस्क ने कहा- हैक हो सकती है ईवीएम – भारत में विपक्ष के आरोपों को मिला बल – पढ़िए ईवीएम पर विपक्षी नेताओं के हालिया बयान नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। इसकी शुरुआत टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बयान से हुई, जिस पर पूर्ववर्ती मोदी सरकार में सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री रहे राजीव चंद्रशेखर ने जवाब दिया। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी बहस में कूद पड़े। यहां पढ़िए पूरी बयानबाजी। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, भारत में ईवीएम एक ‘ब्लैक बॉक्स’ हैं और किसी को…
नई दिल्ली। दिल्ली में जल संकट के कारण जनता अब आक्रोशित होती जा रही है। छतरपुर में जल बोर्ड ऑफिस के अंदर तोड़फोड़ हो गई। इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाए हैं। वहीं भाजपा के पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी ने आरापों पर कहा कि यह गुस्सा जनता का है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन्हें नियंत्रित करने का काम किया है। बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने कहा कि लोगों का यह गुस्सा स्वाभाविक है। लोग गुस्से में होने पर कुछ भी कर सकते हैं। मैं बीजेपी कार्यकर्ताओं का आभारी हूं, जिन्होंने उन लोगों को नियंत्रित…
नई दिल्ली। कर्नाटक हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने उनको राहत देते हुए कहा कि वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। वह कोई आदतन अपराधी नहीं है, जो देश छोड़कर भाग जाएगा। वह टॉम, डिक या हैरी नहीं हैं। कोर्ट ने येदियुरप्पा को निर्देश दिया है कि वह सीआईडी के सामने 17 जून को पेश हो जाएं। दरअसल, सीआईडी की टीम मामले में येदियुरप्पा से पूछताछ करना चाहती थी। उन्होंने सीआईडी के समन का जवाब देते हुए कहा कि वह इस समय दिल्ली में हैं,…
– कानपुर महापौर के वायरल वीडियो पर अखिलेश की प्रतिक्रिया। – अखिलेश ने कानपुर महापौर के गुस्से को बताया दिखावटी। – अखिलेश ने कहा- भाजपा के मेयरों को जनता सिखाएगी सबक। कानपुर | कानपुर महापौर के वीडियो वायरल पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। दरअसल, नाला सफाई को लेकर महापौर ने बैठक बुलाई थी। उस बैठक में अधिशासी अभियंता के फाइल दिखाने पर कानपुर महापौर ने गुस्से में फाइल को फेंक दिया। उनका यह वीडियो वायरल हो गया। उनके इस वीडियो को देख अखिलेश यादव ने कानपुर…
– टी20 विश्व कप 2024 में गेंदबाजों का कहर। – नौ बार टीमें 100 से कम स्कोर पर आउट हुई। नई दिल्ली। आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2024 में गेंदबाजों का तांडव देखने को मिल रहा है। वैसे तो यह फॉर्मेंट बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार टूर्नामेंट में बॉलर्स का जलवा देखने को मिल रहा है। ग्रुप स्टेज में 29 मैच खेले जा चुके हैं। जहां नौ बार बल्लेबाजी करने वाली टीम 100 रन के अंदर सिमट गई। टी20 वर्ल्ड कप के अन्य सीजन की तुलना में इस बार सबसे ज्यादा बार टीम 100 रन के…
अवॉर्ड विनिंग फिल्म “भोसले”, “जुगाड़” एवं “अनारकली आफ आरा” के निर्माता और मीडिया विज्ञापन उद्यमी संदीप कपूर ने हाल ही में नवग्रो कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, इसके निदेशकों श्री संदीप सिंह धुन्ना और श्री नवदीप सिंह धुन्ना के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत वसंत विहार पुलिस स्टेशन, नई दिल्ली में दर्ज कराई गई है। संदीप कपूर ने नवंबर 2019 में लोधी होटल, नई दिल्ली में एक पारस्परिक मित्र के माध्यम से धुन्ना बंधुओं के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया। फिल्म निर्माता ने बताया कि धुन्ना बंधुओं ने खुद को…
