नई दिल्ली। 19 मई को तेज रफ्तार पोर्शे कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड ने जमानत दे दी है और उसके पिता को आज हिरासत में लिया गया है। पुणे एक्सीडेंट के मामले में नाबालिग आरोपी की जमानत की शर्तों ने सबको हैरान कर दिया है। देश भर में सोशल मीडिया पर जमानत की आलोचना हो रही है। एक्सीडेंट में अपने बच्चों को खोने वाले पीड़ित परिवारों ने न्याय के लिए सहयोग की मांग की है। पढ़ें पीड़ित परिवार का बयान… हादसे में मारे गए अश्विनी कोष्टा…
Author: Hindustan Darpan
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने स्वाति मालीवाल मामले में बयान जारी किया है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर इस मामले में चुप्पी साधने के लिए हमला किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है और दुनिया भर के पूरे राजनयिक समुदाय का घर है। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर ऐसी शर्मनाक घटनाएं और असंवेदनशील और षड्यंत्रकारी घटनाएं दुनिया भर में भारत की छवि को खराब करती है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना देश के किसी भी अन्य मुख्यमंत्री के आवास में हुई होती, तो अभी तक भारत के प्रति शत्रुतापूर्ण बाहरी ताकतों ने भारत…
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी में नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब मैंने काशी का नामांकन अपनी मां के बिना किया है। मां गंगा ही मेरी माता है। मैंने इसलिए कहा था कि मां गंगा ने मुझे काशी बुलाया था, अब मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है। उन्होंने कहा, ‘इंडी गठबंधन वाले महिलाओं को आरक्षण देने का विरोध करते हैं। जहां इनकी सरकार आती है, वहां औरतों का जीना दुभर हो जाता है।’ योगी सरकार वह हाल करेगी जो सोचा नहीं होगा पीएम मोदी ने कहा कि…
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट से दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री व आप नेता मनीष सिसौदिया को झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। वह 26 फरवरी 2023 से जेल में बंद हैं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शराब नीति मामले में मनीष सिसोदिया ने सीबीआई और ईडी द्वारा जांच किए जा रहे मामलों में जमानत मांगी थी। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को तो खारिज कर दिया, लेकिन सिसोदिया को सप्ताह में एक बार अपनी बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति दी है। यह आप नेता मनीष सिसौदिया द्वारा दायर की गई दूसरी जमानत याचिका…
– सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स बनने के 30 साल पूरे हो गए हैं। – हर भारतीय के लिए यह गर्व की बात थी। – एक फोटो में 18 साल की सुष्मिता ने एक बच्ची को गोद में लिया हुआ है। मुबंई। बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। साल 1994 में सुष्मिता सेन ने 18 साल की उम्र में ही इतिहास रच दिया था। वे भारत के लिए पहली बार मिस यूनिवर्स का ताज लेकर आई थीं। पूरे देशभर में इसका जश्न मनाया गया है। हर भारतीय के…
– आईपीएल में एलिमिनेटर खेलने वाली टीमों का रिकॉर्ड खराब रहा है। – राजस्थान रॉयल्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। – आरसीबी और आरआर के लिए आसान नहीं होगा आईपीएल का खिताब जीतना। नई दिल्ली। आईपीएल 2024 रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। ग्रुप स्टेज के सभी मैच खत्म हो गए हैं। प्लेऑफ की चार टीमें भी तय हो गई हैं। इसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले और सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वालिफाई किया। तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स और चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रही। शीर्ष दो टीमों को…
नई दिल्ली | महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से आज महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. बोर्ड ने आज यानी 21 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी 12वीं परीक्षा का परिणाम जारी किया है. रिजल्ट का लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दोपहर 1 बजे एक्टिव कर दिया गया है. महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 दे चुके स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hscresult.mahahsscboard.in या https://mahresult.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2024 की जांच के…
नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन को अभी अंतरिम जमानत नहीं दी है और मामले की सुनवाई को बुधवार तक के लिए टाल दिया है. साथ ही हेमंत सोरेन के वकील ने भी सुप्रीम कोर्ट से कुछ सवालों का जवाब देने के लिए समय मांगा है. सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन के वकील से पूछा कि ट्रायल कोर्ट द्वारा अपराध का संज्ञान लेने के बाद उन्होंने किस तरह से गिरफ्तारी को चुनौती दी? जस्टिस खन्ना ने उनसे पूछा कि “यदि याचिका हाई कोर्ट में लंबित है तो उन्होंने जमानत याचिका क्यों दायर की? साथ ही उन्होंने यह भी…
आजमगढ़ | उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के लालगंज लोकसभा क्षेत्र के सरायमीर में खरेवा मोड़ पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की जनसभा में उनके आने के बाद जमकर बवाल हुआ. बेलगाम कार्यकर्ताओं द्वारा जब उपद्रव शुरू किया गया, तब पुलिस ने मोर्चा संभाला. इस दौरान जमकर कुर्सियां तोड़ी गईं और कुर्सियों से एक-दूसरे पर वार किया गया. अखिलेश यादव मंच पर बैठे रहे और संचालक लगातार लोगों से अपील करते रहे, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ा | दरअसल, मंच के सामने पहुंचने की होड़ के चलते चारों तरफ से कार्यकर्ता आपस में ही गुत्थम-गुत्था करने…
– मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। – तमिलनाडु के करूर जिले में भारी बारिश के बाद निचले इलाकों में कई घरों में पानी घुस गया है। – बारिश के बाद ऊंटी में मौसम सुहावना हो गया है। नई दिल्ली। दक्षिण भारत में प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो चुकी है। तमिलनाडु और केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे लोगों को राहत मिली है। समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी दी है कि तमिलनाडु…
