मुंबई। लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत हासिल न होने पर विपक्षी लगातार हमलावर हैं। कांग्रेस से लेकर शिवसेना यूबीटी तक चुनावों के परिणामों को विपक्ष की जीत बता रहे हैं। संजय राउत ने मीडिया को बताया कि आखिर चुनाव परिणामों के बाद विपक्ष क्या रणनीति बना रहा है। उनसे जब पूछा गया कि आइएनडीआइए गठबंधन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू के लिए प्रधानमंत्री पद छोड़ देगा। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में गठबंधन में कोई चर्चा नहीं हुई है। भाजपा को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबसे अधिक सीटें आई…
Author: Hindustan Darpan
– संवैधानिक प्रक्रिया के तहत होता है सरकार का गठन – राष्ट्रपति की भूमिका भी अहम होती है – शपथ-ग्रहण के बाद साबित करना होता है बहुमत नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद केंद्र में नई सरकार बनाने की कवायद जारी है। नतीजों में किसी एक दल को तो पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, लेकिन एनडीए के पास पर्याप्त संख्या बल है। स्टेप-बाय-स्टेप सभी संवैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए सरकार गठन की ओर बढ़ा जा रहा है। यहां जानिए भारत में सरकार गठन की प्रक्रिया चुनाव परिणाम: चुनाव आयोग आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित करता है। इससे…
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार हमने देखा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री ने शेयर बाजार पर टिप्पणी की। प्रधानमंत्री ने कहा कि शेयर बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 4 जून को शेयर बाजार में तेजी रहेगी और आप सभी को निवेश करना चाहिए। ऐसा ही मैसेज रिटेल इनवेस्टर्स को वित्त मंत्री ने भी दिया था। अमित शाह कहते हैं कि 4 जून से पहले शेयर खरीद लें। 19 मई को पीएम मोदी कहते हैं शेयर मार्केट में 4 जून को…
नई दिल्ली। मंडी सीट से भाजपा की सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने बदतमीजी कर दी है। कंगना के किसान आंदोलन के दौरान दिए गए बयान से आहत सीआईएसएफ की गार्ड ने थप्पड़ मार दिया।
– अगले पांच साल और सितम ढाएगी गर्मी – वैश्विक तापमान का औसत 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के आसार – 2023-2027 की अवधि के दौरान सिर्फ एक प्रतिशत थी संभावना नई दिल्ली। उत्तर भारत में लोग लू और गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। आने वाले सालों में यह स्थिति और खतरनाक होने वाली है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने बुधवार को चेतावनी दी है। डब्ल्यूएमओ ने कहा कि 47 फीसदी संभावना है कि अगले पांच साल के दौरान वैश्विक तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाएगा। पिछले वर्ष की रिपोर्ट में कहा गया था कि 2023-27 के…
नई दिल्ली। टी20 विश्व कप में भारत ने आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला मुकाबला जीत लिया। न्यूयॉर्क के नसाउ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का चुनी। उनका यह फैसला सही साबित हुआ। टीम इंडिया के गेंदबाजों के आगे आयरलैंड के बल्लेबाजों ने घूटने टेक दिए। पूरी टीम 16 ओवर में 96 रन पर सिमट गई।
नई दिल्ली। आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शबाब जोरों पर है। शुरुआती मैचों में ही उंगली दबाने वाला एक्शन देखने को मिला। यूएस का विश्व कप में शानदार डेब्यू हुआ। सुपर ओवर में नामीबिया ने रोमांचक मैच जीता। वहीं, युगांडा की निराशाजनक हार हुई। हर दिन के साथ टी20 विश्व कप का खुमार फैंस के लिए दिलों और दिमाग में छा रहा है। कहां खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान टी20 विश्व कप 2024 मैच? अब टूर्नामेंट का 10वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जाएगा। मुकाबले में दोनों टीमें गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे केंसिंग्टन…
– सोशल मीडिया तक हर तरफ सिर्फ लोकसभा चुनाव परिणाम ही सुर्खियों में है। – आम जनता के साथ-साथ बाॅलीवुड सेलेब्स की भी नजर थीं। – अनुपम खेर ने भी चुनाव परिणाम पर रिएक्ट करते हुए एक नोट लिखा है। मुबंई। बीते दिन देश के सबसे बड़े चुनाव लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आए हैं। इसे लेकर देश भर में खूब चर्चा हो रही है। सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ सिर्फ लोकसभा चुनाव परिणाम ही सुर्खियों में है। इस बार बॉलीवुड के कुछ सितारे भी चुनावी मैदान में उतरे थे। इस चुनाव में कंगना रनौत, अरुण…
– लोकसभा चुनाव परिणाम में किसी दल को नहीं मिला स्पष्ट बहुमत – नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू बने किंग मेकर – JDU-TDP के बिना नहीं बनेगी केंद्र में सरकार नई दिल्ली । केंद्र में अगली सरकार बनाने की जद्दोजहद तेज हो गई है। किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद आसार हैं कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। हालांकि विपक्षी गठबंधन ने अभी हार नहीं मानी हैं और उनकी भी कोशिश जारी है। चुनाव नतीजे सामने आने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश में टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू…
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम जारी होने के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। एक तरफ भाजपा सहयोगियों से बातचीत कर रही है। वहीं, आइएनडीआइए ने भी कोशिश तेज कर दी है। इस बीच महाराष्ट्र में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत का बयान समाने आया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू सभी के दोस्त हैं। मुझे नहीं लगता कि वह दोनों देश के लोकतंत्र और संविधान को जिनसे खतरा है, उनके साथ जाएंगे। भाजपा अस्थिर सरकार देना…
