Author: Hindustan Darpan

हिन्दुस्तान दर्पण, हिन्दी दैनिक समाचार पत्र, हिन्दुस्तान दर्पण वेब पोर्टल और हिन्दुस्तान दर्पण चैनल पर विज्ञापन देने के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें - 9818838223, 9953774445 👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻👆🏻 आपको हमारा चैनल कैसा लगा अपनी राय हमें ज़रूर दें और हमें सब्सक्राइब करना न भूलें | Hindustan Darpan is an Hindi Daily Newspaper Published from Delhi and Hindi news channel. It is also one of the leading YouTube News channels which delivers Indian and international news 24x7 in Hindi. A news package platform where you can find not only Breaking News and News Headlines , Exclusive Interviews ,Politics News, Entertainment News, Sports News, Social Media News, Public Opinions. हिन्दुस्तान दर्पण चैनल भारत का सबसे निष्पक्ष और विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ चैनल है। हिन्दुस्तान दर्पण पर आप राजनीति, बिजनेस, खेल और बॉलीवुड से जुड़ी ताज़ा ख़बरें देख सकते हैं। सबसे निष्पक्ष और विश्वस्नीय लाइव ख़बरों के लिए हमारे साथ बने रहे।

– लोकसभा चुनाव में अब दो चरणों का मतदान शेष – 25 मई और 1 जून को होगी वोटिंग – पीएम मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं का धुआंधार चुनाव प्रचार जारी नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरणों का मतदान हो चुका है। अब 25 मई को छठे और 1 जून को सातवें चरण की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार जारी है। 4 जून को मतगणना होगी। यहां पढ़िए लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर हलचल सांसद जयंत सिन्हा को भाजपा का नोटिस भाजपा ने झारखंड की हजारीबाग लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा को…

Read More

– रविवार को पुणे में हुई थी दुर्घटना – लक्जरी कार की टक्कर से हुई थी दो लोगों की मौत – कोर्ट ने आरोपी को सुनाई थी मामूली सजा पुणे । पुणे पुलिस ने 17 वर्षीय लड़के के पिता को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी तेज रफ्तार पोर्शे कार से एक बाइक को टक्कर मारकर दो लोगों की जान ले ली थी। मुख्य आरोपी पिता विशाल अग्रवाल पर सोमवार को केस दर्ज किया गया था। उसके बाद से वह फरार था। पुलिस ने औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया। विशाल अग्रवाल रियल एस्टेट डेवलपर है। साथ ही पुलिस ने आरोपी और…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पंसकुरा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर भाजपा रही। उन्होंने संदेशखाली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा ने संदेशखाली में साजिश रची थी। यह पूरी तरह सरकार को बदनाम करने की योजना थी। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में अधिक सीट मिलती है, तो वह इंडी गठबंधन को केंद्र में सरकार बनाने में सहयोग करेंगी।

Read More

पुणे। सड़क दुर्घटना में दो लोगों को लग्जरी कार से कुचलने वाले नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल बोर्ड से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने जमानत देते हुए नाबालिग आरोपी के सामने 6 शर्ते भी रखीं। इनमें एक शर्त 15 दिनों तक यातायात पुलिस के साथ काम करने की है। 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी स्पोर्ट्स कार शराब के नशे में चला रहा था। इस दौरान उसने 2 बाइक सवाल को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई।

Read More

नई दिल्ली।  चेन्नई में पिछले दिनों चौथी मंजिल से गिरने के बाद टीन शेट पर लटके एक बच्चा को पड़ोसियों ने मिलकर बचा लिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। लोगों ने पड़ोसियों की जमकर तारीफ की, लेकिन ट्रोलर्स ने बच्चे की मां को जमकर ट्रोल किया था। मां को बच्चे के गिरने का जिम्मेदार बताया गया था। ट्रोल से परेशान होकर मां ने आत्महत्या कर ली है। बच्चा चौथे मंजिल से गिरकर बालकनी के शेड पर जाकर फंस गया था। पड़ोसियों ने बच्चे को देकर मदद की। उसके बाद चमत्कारिक रूप से बच्चा को…

Read More

– इब्राहिम रईसी को ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता अली खुमैनी का काफी करीबी थे। – ईरान में खुमैनी के बाद इब्राहिम रईसी ही देश के सर्वोच्च धार्मिक नेता पद के रूप में देखा जाता था। – Ebrahim Raisi ने मध्य पूर्व के ईरान के प्रभाव को विस्तार देने के लिए काफी काम किया था। नई दिल्ली। ईरान के कट्टरपंथी नेता और राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की पहचान कर ली गई है और ईरानी की जांच एजेंसियों ने कहा है कि इस हादसे में अभी तक किसी के जीवित होने का कोई सुराग नहीं मिला है। इस बीच…

Read More

– राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार करीब 8.66 लाख छात्र शामिल हुए थे। – 12वीं कक्षा के सभी वर्गों विज्ञान, कला और वाणिज्य के परीक्षा परिणाम आज जारी हो चुके हैं। – संभागीय आयुक्त एवं बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने रिजल्ट जारी किया। जयपुर। लंबे इंतजार के बाद आज राजस्थान बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार करीब 8.66 लाख छात्र शामिल हुए थे, जो बेसब्री से परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से…

Read More

– लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 49 सीटों पर मतदान जारी – महाराष्ट्र की 13 सीटों पर वोटिंग, मुंबई की 6 सीटें शामिल – महाराष्ट्र में हैं लोकसभा की 40 सीटें, 4 जून को आएगा नतीजा मुंबई । लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर सोमवार को मतदान हो रहा है। इनमें मुंबई की छह सीटें भी शामिल हैं। मायानगरी में सितारे भी मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। ऋतिक रोशन ने मतदान करने के बाद खास संदेश किया और कहा’ वोट देने से पहले उम्मीदवारों का अध्ययन करें, जानें कि आप किसे वोट दे…

Read More

झारग्राम। पश्चिम बंगाल के झारग्राम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अपनी हार देखकर टीएमसी का गुस्सा चरम पर है। पश्चिम बंगाल की जनता उन्हें वोट नहीं दे रही है, इसलिए वो बीजेपी को गाली दे रहे हैं। वह अब राज्य की जनता को धमका रहे हैं। कल तक टीएमसी कांग्रेस को गाली दे रही थी और अब टीएमसी कह रही है कि वे INDI गठबंधन का हिस्सा हैं। पश्चिम बंगाल के लोग जानते हैं कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरफ केंद्र में मोदी की रिपोर्ट…

Read More

अहमदाबाद । गुजरात एटीएस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार आतंकियों को पकड़ा है। चारों का संबंध इस्लामिक स्टेट (IS) से है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, चारों आतंकी श्रीलंका के रहने वाले हैं। थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी जाएगी। गुजरात एटीएस को सूचना मिली थी कि एयरपोर्ट पर चार आतंकी है और कहीं जाने की फिराक में हैं। तत्काल एक्शन लेते हुए इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आगे पूछताछ जारी है। पता लगाया जा रहा है कि ये कब गुजरात आए। कहां-कहां रहे, किन-किन लोगों से मिले।

Read More