– लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 49 सीटों पर मतदान जारी – महाराष्ट्र की 13 सीटों पर वोटिंग, मुंबई की 6 सीटें शामिल – महाराष्ट्र में हैं लोकसभा की 40 सीटें, 4 जून को आएगा नतीजा मुंबई । लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर सोमवार को मतदान हो रहा है। इनमें मुंबई की छह सीटें भी शामिल हैं। मायानगरी में सितारे भी मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। अक्षय कुमार ने सुबह-सुबह ही मतदान कर दिया। इसी तरह जल्दी मतदान करने वालों में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर, परेश रावल, राजकुमार राव, शोभा खोटे, अभिनेत्री सान्या…
Author: Hindustan Darpan
– 12 विभागों को मिलाकर गठित टास्क फोर्स की सोमवार को अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा बैठक लेंगे। – इस दौरान विभागों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। – सिंहस्थ को लेकर सबसे पहली बैठक उज्जैन की गई थी। भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव समय-समय पर सिंहस्थ की तैयारियों की बैठक भी ले रहे हैं। श्रीमहाकाल महालोक बनने के बाद जिस तरह से उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है, उसे ध्यान में रखते हुए सिंहस्थ क्षेत्र के विस्तार और…
– ईपीएफ के ब्याज का पैसा जल्द आने वाला है। – सब्सक्राइबर्स के खाते में पैसे ट्रांसफर किए हैं। – ईपीएफ मेंबर्स मोबाइल के जरिए बैलेंस चेक कर सकते हैं। नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सब्सक्राइबर्स को जल्द ही ब्याज का पैसा मिलेगा। ईपीएफओ ने हास ही में बताया कि ईपीएफ अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। कर्मचारी स्मार्टफोन के जरिए अपना बैलेंस चेक सकते हैं। ईपीएफ बचत करनी की सबसे बेहतर योजना है। यह हर महीने वेतन से कट जाता है। आइए जानते हैं कि आप ईपीएफ बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं। कैसे जमा होता…
पुंछ। नेकां के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला मेंढर में अनंतनाग-राजौरी की लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने गए थे। जनसभा के दौरान अज्ञात आरोपियों ने कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें दो कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। नेकां ने सुपक्षा में चूक का आरोप लगाया है। पार्टी नेता जावेद अहमद राणा ने कहा कि सरकार दावा करती है कि जम्मू-कश्मीर में शांति है। यह घटना बताती है कि वह दावा कितना सच है। आज जो घटना हुई, हमने पहले कभी ऐसा नहीं देखा। फारूक अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस का पूरा नेतृत्व भी वहां मौजूद था।…
फरीदाबाद। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘महिला मोर्चा सम्मेलन’ में हिस्सा लिया। उन्होंने इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी नीतियां बनाईं, जिनमें उन्होंने महिलाओं को और अधिक सशक्त बनाने का ध्यान रखा। पीएम मोदी ने उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ लोगों को गैस सिलेंडर दिए। इससे महिलाओं में फेफड़ों की समस्याएं कम हो गईं। जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने नारी शक्ति वंदन कानून के जरिए महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण दिया। पीएम मोदी ने पहली महिला विदेश मंत्री, पहली महिला रक्षा मंत्री…
– मेकर्स ने शामिल होने वाले खिलाड़ियों के नाम से पर्दा उठा दिया है। – इन सभी कंटेस्टेंट को देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं। – केकेके 14 में शिल्पा शिंदे और आसिम रियाज भी नजर आने वाले थे। मुबंई। टीवी का पॉपुलर स्टंट बेस्ट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस शो में इस बार टीवी के बड़े-बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं, अब शो के मेकर्स ने शामिल होने वाले खिलाड़ियों के नाम से पर्दा उठा दिया है। हाल ही में रोहित शेट्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की…
– कान्स 2024 में कियारा आडवाणी ने अपना डेब्यू किया है। – यह पहली बार है, जब कियारा को कान्स 2024 में मौका मिला। – ऐश्वर्या राय पिछले कई सालों से कान्स 2024 में फैशन का जलवा बिखेर रही हैं। नई दिल्ली। शदुनियाभर में पॉपुलर कान्स फिल्म फेस्टिवल इस समय खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दुनियाभर के सितारे रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखा रहे हैं। इस साल कई सितारों का कान्स डेब्यू हुआ है। वहीं, 17 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 में कियारा आडवाणी ने अपना डेब्यू किया है। यह पहली बार है, जब कियारा को कान्स 2024…
– गाड़ासरई में रविवार को शाम करीब पांच बजे के करीब बदला मौसम। – तेज तूफान के चलते साप्ताहिक बाजार में अफरा-तफरी मच गई। – नीलगिरी और बबूल के पेड़ बीच सड़क पर गिरने से रास्ता जाम हो गया। गोरखपुर, डिंडौरी। डिंडौरी जिले के बजाग विकासखंड अंतर्गत व्यावसायिक कस्बे गाड़ासरई में रविवार को शाम करीब पांच बजे मौसम में परिवर्तन के साथ तेज आंधी के असर से पटरियों पर खड़े नीलगिरी और बबूल के पेड़ उखड़कर वाहन के ऊपर व हाइवे मार्ग के बीच गिर गए। तेज तूफान के चलते साप्ताहिक बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार सामग्री भीगने से…
– 18-21 मई के दौरान अत्यधिक गर्मी की चेतावनी – चूरू में दर्ज किया गया 47 डिग्री तापमान – राजस्थान के कई जिलों में तापमान 46 से ऊपर नई दिल्ली । देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है। लोगों से अलर्ट रहने को कहा गया है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान में रेड अलर्ट उत्तर भारत के कई इलाके प्रचंड गर्मी की चपेट में…
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 2011 में जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, तब सामाजिक, आर्थिक और जातीय जनगणना कराई गई थी। हमने अपनी स्थिति स्पष्ट की कि सामाजिक, आर्थिक और जनगणना के पक्ष में है या नहीं। हमने कहा है कि हम 50 फीसदी की सीमा बढ़ाएंगे या नहीं। प्रधानमंत्री से हमारा सवाल है कि क्या आप इस 50 फीसदी की सीमा को बढ़ाएंगे नहीं? जातीय जनगणना कराओगे या नहीं?