New Delhi: अशोक लीलैंड की सहायक कंपनी और हिंदुजा समूह का हिस्सा, स्विच मोबिलिटी लिमिटेड, जो इलेक्ट्रिक बसों और हल्के वाणिज्यिक वाहनों का एक प्रमुख निर्माता है, ने आज भारतीय बाजार के लिए अपने समकालीन इलेक्ट्रिक बस प्लेटफॉर्म स्विच ईआईवी12 – लो फ्लोर इलेक्ट्रिक सिटी बस का अनावरण किया। यह चेसिस-माउंटेड बैटरी वाली भारत की पहली लो-फ्लोर सिटी बस है, जिसमें 400+ kWh से अधिक की स्केलेबल बैटरी क्षमता है। इस वाहन को भारत के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री माननीय श्री नितिन गडकरी द्वारा हिंदुजा ग्रुप कंपनीज (भारत) के अध्यक्ष अशोक पी. हिंदुजा, अन्य गणमान्य व्यक्तियों और उद्योग के…
Author: Hindustan Darpan
नई दिल्ली: इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी एंड सेफ्टी मैनेजमेंट (आईआईएसएसएम) की ओर से दिल्ली के द्वारिका स्थित होटल ताज विवांता में 12 और 13 दिसम्बर को 34वें वार्षिक वैश्विक कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का कॉन्क्लेव 21वीं सदी की कुछ सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों पर चर्चा करेगा। इनमें जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, वैश्विक सुरक्षा और सामाजिक समानता शामिल है। ये जटिल मुद्दे समन्वित कार्रवाई और अभिनव रणनीतियों की मांग करते हैं, जिससे यह कार्यक्रम संवाद और समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन जाता है। यह जानकारी आईआईएसएसएम के कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व सांसद डॉ आर के…
Vice President Jagdeep Dhankhar: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की आलोचना करते हुए उन्हें “सरकार का सबसे बड़ा प्रवक्ता” बताया। उन्होंने धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के नोटिस के बारे में बोलते हुए कहा, “राज्यसभा में व्यवधान का सबसे बड़ा कारण खुद सभापति हैं।” भारतीय ब्लॉक ने राज्यसभा में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हटाने की मांग करते हुए प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दिया है। विपक्ष के कदम पर टिप्पणी करते हुए खड़गे ने जोर देकर कहा कि 1952 के बाद से उपराष्ट्रपति को हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया था, क्योंकि इस…
Accident In Bhajan Lal Convoy: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले में बड़ा हादसा हुआ है। बता दें कि उनके काफिले से गाड़ियों की टक्कर हो गई है। जिसमें कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। जिसके बाद खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा घायलों को लेकर अस्पताल पहुंच गए। ये हादसा एनआरआई के पास हुआ है। खुद अस्पताल पहुंचे सीएम मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ‘सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को सीएम भजन लाल अपनी गाड़ी में लेकर अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि सीएम के काफिले की एक…
ICC Champion Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई और पीसीबी के बीच गतिरोध जारी है। अगले साल फरवरी और मार्च के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है लेकिन उससे पहले पेंच फंसा हुआ है। पेंच यह है कि बीसीसीआई ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि भारतीय टीम सुरक्षा कारणों की वजह से पाकिस्तान नहीं जाएगी। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आईसीसी का चक्कर लगा रहा है। हालांकि, वहां भी पीसीबी को मुंह की खानी पड़ी है। आईसीसी ने पाकिस्तान कह दिया है कि या तो हाइब्रिड मॉडल में खेलो, नहीं तो टूर्नामेंट से बाहर…
12 DECEMBER 2024 Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 12 दिसंबर 2024, वीरवार का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन निराशा भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में निराशा हाथ लग सकती है। वहीं वृश्चिक राशि के जातकों के घर का माहौल भक्तिमय रहेगा। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे। मेष राशि मेष राशि के जातकों का आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला…
Atul Subhash Suicide Case: मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक शख्स की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। लोग उस व्यक्ति के प्रति संवेदना जता रहे हैं। उस शख्स को न्याय दिलाने के लिए एक्स पर अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन वो शख्स है कौन? ऐसा क्या हो गया था उस “पुरुष” के साथ कि लोग पूरे न्याय व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहे हैं? दरअसल, वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स IT सेक्टर में काम करने वाले अतुल सुभाष का है। अतुल मूल रुप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला था और बेंगलुरु में वो…
Arvind Kejriwal Latest News: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों को ऐलान होने में अभी समय है। लेकिन राजधानी में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। बुधवार को सुत्रों के द्वारा आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन फाइनल होने की खबर सामने आई। हालांकि, यह खबर अधिक समय तक सुर्खियां बंटोरती, उससे पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सफाई सामने आ गई। उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन पर लगाए जा रहे कयासों को खारिज कर दिया है। https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1866696077136601384 दरअसल, मंगलवार को देर रात अरविंद केजरीवाल और शरद पवार के बीच लंबी मुलाकात हुई थी। ऐसे…
Rajya Sabha Latest News: राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर तीखी बहस देखने को मिल रही है। सत्र की शुरुवात होने के 20 मिनट बाद ही सदन को स्थगति कर दिया गया। दरअसल, विपक्ष के 60 सांसदों ने मंगलवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी। बुधवार को जब संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के द्वारा लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर बोलना शुरु किया तो हंगामा शुरु हो गया। जिसके बाद सदन को 12 बजे कर स्थगित करना पड़ा। https://twitter.com/KirenRijiju/status/1866754064731545602 गौरतलब है कि इस वक्त संसद का शीतकालीन सत्र…
Rahul Gandhi News: संसद का शीतकालीन सत्र शुरु हुए 13 दिन हो गए हैं। इन 13 दिनों में मुश्किल से चंद घंटें ही काम हो पाया है। ऐसे में अडानी और सोरोस के मुद्दें पर सत्ता और विपक्ष के बीच भारी गतिरोध देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी संसद के दोनों सदनों में काफी बवाल देखने को मिला। जिसके बाद राज्यसभा को गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। वहीं, लोकसभा में भी कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है। इस बीच लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।…
