Allu Arjun Bail: तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद में उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ के सिलसिले में शुक्रवार को तेलंगाना उच्च न्यायालय ने चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी। उच्च न्यायालय ने कहा कि अभिनेता होने के बावजूद अल्लू अर्जुन को एक नागरिक के रूप में जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार है। यह फैसला तेजी से आगे बढ़ रहे घटनाक्रमों के एक दिन बाद आया है, जिसकी शुरुआत सुबह अल्लू अर्जुन की उनके आवास से नाटकीय गिरफ्तारी से हुई थी, जिसके बाद निचली अदालत ने पुष्पा 2 स्टार को…
Author: Hindustan Darpan
सारा भारत आज के दिन डी. गुकेश के विश्व शतरंज चैंपियन बनने से गौरवान्वित महसूस कर रहा है। गुकेश ने एक नया इतिहास रच दिया है। वे सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन बन गए हैं। उन्होंने अपने अद्भुत प्रदर्शन से पूरे भारत का मान बढ़ाया है। उनकी इतनी शानदार सफलता में उनकी असाधारण प्रतिभा, समर्पण और रणनीतिक दृष्टिकोण अहम रहे। गुकेश ने बहुत कम उम्र में शतरंज खेलना शुरू कर दिया था, जिससे उन्हें खेल की बारीकियों को समझने और अपनी प्रतिभा को विकसित करने का पर्याप्त समय मिला। उनमें जन्मजात प्रतिभा है और उनकी ग्रहण करने की…
Priyanka First Speech: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने लोकसभा में अपने पहले भाषण की शुरुआत भारत की समृद्ध संवाद परंपरा और संविधान के महत्व पर की। उन्होंने बताया कि भारत की संस्कृति में संवाद और वाद-विवाद की पुरानी परंपरा है, जो स्वतंत्रता संग्राम में अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों से प्रेरित थी। प्रियंका ने कहा कि इस संघर्ष ने हमारे संविधान का निर्माण किया, जो आज भी देशवासियों की आवाज़ है। ‘नेहरू जी की आलोचना से आगे बढ़ें’ प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अतीत में क्या हुआ, इस पर चर्चा करना सही…
BPSC 70th CCE: आज बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में 912परीक्षा केंद्रों पर ली जाएगी। प्रमुख जिलों में पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया, खगड़िया, बेगूसराय, शेखपुरा, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं। पटना में राज्य के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र बापू परीक्षा केंद्र समेत 60से अधिक केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इस परीक्षा में 4.85लाख परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के साथ परीक्षा परीक्षा में किसी भी गड़बड़ी से बचने के लिए BPSCने सख्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं।…
14 December 2024 Rashifal: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 14दिसंबर 2024, शनिवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन मिथुन राशि वाले जातकों को परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। वहीं कर्क राशि वाले जातकों को अपने खर्चो पर कंट्रोल करने की जरुरत है। इसके साथ ही जानते हैं आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे। मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज के दिन छोटी मेहनत करने पर बड़ी सफलता मिल…
CJI DY. Chandrachud Reaction On Worship Act: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (13दिसंबर, 2024) को देश के किसी भी मंदिर-मस्जिद से जुड़े मामलों में याचिका रजिस्टर करने पर रोक लगा दी है। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने साफ किया कि वर्शिप एक्ट के मामलों पर अगली सुनवाई तक याचिकाएं दाखिल की जा सकती हैं, लेकिन उन्हें रजिस्टर नहीं किया जाएगा। वर्तमान में वर्शिप एक्ट के खिलाफ कुल नौ याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं। पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ ने वर्शिप एक्ट पर दी स्पष्टीकरण पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ से वर्शिप एक्ट 1991और उनके 2022में दिए गए फैसलों पर सवाल पूछा गया। 2022में…
Pushpa 2 Actor Allu Arjun Arrested: फिल्म ‘पुष्पा 2’ के स्टार अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट ने उन्हें 14दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें की सुबह ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट में उनकी पेशी हुई थी। वहीं, कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने शुक्रवार यानी 13दिसंबर की सुबह हैदराबाद स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। उन्हें हैदराबाद पुलिस ने संध्या थिएटर में भगदड़ की वजह से महिला की जान जाने की घटना में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद…
Bomb Threat To RBI: दिल्ली में स्कूलों के बाद अब मुबंई स्थित रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी गुरुवार को रूसी भाषा में RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर ई-मेल के माध्यम से दी गई। हालांकि, धमकी मिलते ही इसकी शिकायत माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ कराई गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें, शुक्रवार को अहले सुबह दिल्ली के कई स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। गौरतलब है कि देश के कई राज्यों में स्कूलों, एयरपोर्ट…
IIT Kanpur Student Rape Incident: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां ACP पद पर तैनात मोहसिन खान पर IIT कानपुर की छात्रा ने रेप का आरोप लगाया है। हालांकि, छात्रा की शिकायत के बाद मोहसिन खान को ACP पद से हटा दिया गया है। और मामले की जांच शुरु हो गई है। यह मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई है। वहीं, पुलिस के इतने बड़े अधिकारी पर रेप जैसा गंभीर आरोप लगने से पुलिस भी पूरी पारदर्शिता से जांच कर रही है। साथ ही जांच के दौरान ऐसी…
Rajnath Singh In Loksabha: संविधान निर्माण के 75 साल पूरे होने पर लोकसभा में चर्चा शुरु हो गई है। दो दिनों तक चलने वाले इस चर्चा की शुरुवात केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ने की। राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में संविधान के निर्माण प्रक्रिया से लेकर कांग्रेस सरकारों द्वारा संविधान में बदलाव तक का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने अपने भाषण में वीर सावरकर का भी जिक्र किया, जिसके बाद विपक्ष की ओर से शोरशराबा भी किया गया। राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में इमरजेंसी का जिक्र करके भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि हमें यह भी समझना होगा कि…
