BJP And Congress Issues Three Line Whip: संसद का शीतकालीन सत्र जारी है, और इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस ने गुरुवार को अपने लोकसभा सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। व्हिप में सांसदों से 13और 14दिसंबर को संसद में उपस्थित रहने की अपील की गई है, क्योंकि इन दोनों दिनों में दोनों सदनों में महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होने वाली है। भाजपा की ओर से जारी तीन लाइन के व्हिप में कहा गया है कि 13और 14दिसंबर को संसद के दोनों सदनों में महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा की जाएगी, और सांसदों से अनुरोध किया…
Author: Hindustan Darpan
Mahila Samman Yojana: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025से पहले, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के लिए ‘महिला सम्मान योजना’ की घोषणा की है। इस योजना के तहत, सरकार पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 1000रुपये ट्रांसफर करेगी। इसके बाद, चुनाव के बाद इस राशि को बढ़ाकर 2100रुपये प्रति माह किया जाएगा। योजना को दिल्ली कैबिनेट ने आज मंजूरी दी। इसके बाद, केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यालय में इसका ऐलान किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हमने वादा किया था कि महिलाओं को हर महीने 1000रुपये मिलेंगे, और आज यह मंजूरी…
Chattisgarh Police-Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के सीमा में गुरुवार की सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। अब तक मुठभेड़ में सात नक्सली मारी गए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सल विरोधी सर्च अभियान में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ-सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। जहां गुरुवार यानी 12 दिसंबर की सुबह तीन बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है। वहीं, नक्सलियों के द्वारा की…
HOROSCOPE 13 DECEMBER 2024: राशिफल के अनुसार आज का दिन यानि 13 दिसंबर 2024, शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थित बेहतर होगी। सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परेशानी भरा रहने वाला है। चलिए जानते हैं बाकि सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे- मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों…
Bangladesh National Slogan: बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद राजनीतिक और सामाजिक बदलावों की एक नई लहर देखी जा रही है। इसी बीच बांग्लादेश की सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। कोर्ट ने हाईकोर्ट द्वारा ‘जॉय बांग्ला’ को बांग्लादेश का राष्ट्रीय नारा घोषित करने के आदेश को खारिज कर दिया। यह नारा बांग्लादेश के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री शेख मुजीबुर रहमान द्वारा लोकप्रिय किया गया था। नई अंतरिम सरकार ने 2दिसंबर को इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में हाईकोर्ट के आदेश को निलंबित करने की मांग की गई थी। सुप्रीम…
Bomb Threat To Mahabodhi Temple: पिछले कुछ महीनों में कई मंदिरों और एयरप्लेन को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इस बीच बिहार के गया में स्थित विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर एकबार फिर आतंकियों के निशाने पर आ गया है। जानकारी के अनुसार, बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति को पत्र के माध्यम से महाबोधि मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसके बाद प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई है। धमकी देने वाले की पहचान झारखंड के वासेपुर का कुख्यात प्रिंस खान के रुप में हुई है। जो लंबे समय से दुबई में रह रहा है। हालांकि,…
Rahul Gandhi In Hathras: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार अहले सुबह उत्तर प्रदेश के हाथरस के लिए रवाना हो गए थे। हाथरस में वो 2020 रेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे। इस बीच राहुल गांधी के हाथरस दौरे पर राजनीतिक बयानबाजी शुरु हो गई है। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया है। हालांकि, राहुल गांधी के हाथरस दौरे पहले पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी के साथ यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय…
Atul Subhash Suicide Case: इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामले से पूरा देश स्तब्ध है। सोशल मीडिया पर अतुल सुभाष को न्याय दिलाने और उसकी पत्नी निकिता सहित ससुरालवालों को सजा दिलवाने की मांग हो रही है। वहीं, बेंगलुरु पुलिस ने अतुल के ससुरालवालों के चार लोगों पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है। इसमें अतुल की पत्नी निकिता, सास, सुसर और साला का नाम शामिल है। हालांकि, जौनपुर में अतुल के ससुरावालों के घर में ताला लटका हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की माने तो अतुल की सास, साला और चाचा देर रात कहीं…
Supreme Court On Worship Act: सुप्रीम कोर्ट में ‘प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट, 1991’के कुछ प्रावधानों की वैधता को चुनौती देने वाली जनहित याचिकाओं की सुनवाई से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा है कि जब तक इस मामले पर केंद्र सरकार का जवाब दाखिल नहीं हो जाता, तब तक इस पर सुनवाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक जवाब दाखिल नहीं किया है, जिसके बाद सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि जवाब जल्द दाखिल किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि अगली सुनवाई तक कोई नई याचिका दायर…
New Delhi: साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म “द रैबिट हाउस” के प्रचार अभियान ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपनी उपस्थिति दर्ज की। अपनी दमदार कहानी और बेहतरीन कलाकारों के साथ, यह फिल्म पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। दिल्ली में हुई प्रचार ने दर्शकों की उम्मीदों को और बढ़ा दिया है। यह फिल्म २० दिसंबर २०२४ को प्रदर्शित होने वाली है। टीम ने दिल्ली प्रेस कांफ्रेंस मे बातचीत के दौरान फिल्म की कहानी और दृष्टिकोण को साझा किया। फिल्म के निर्माता कृष्णा पंधारे और सुनीता पंधारे, निर्देशक वैभव कुलकर्णी, और मुख्य कलाकार अमित रियान, पद्मनाभ गायकवाड़ और करिश्मा ने बताया कि…
