– मिस्र के राष्ट्रपति से भी करेंगे मुलाकात – विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन करेंगे पश्चिम एशिया का दौरा रॉयटर। इजरायल और फलस्तीन के बीच युद्द थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन गाजा युद्द विराम पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन जल्द ही मिस्र और इजरायल का दौरा करेंगे। बता दें कि वाशिंगटन गाजा में युद्धविराम तक पहुंचने के लिए हमास और इजराइल पर दबाव बढ़ाना चाहता है। मिस्र के राष्ट्रपति से भी करेंगे मुलाकात टॉप अमेरिकी राजनयिक भी इस हफ्ते जॉर्डन और कतर की यात्रा…
Author: Hindustan Darpan
सियोल। नॉर्थ कोरिया और साउथ कोरिया के बीच का तकरार काफी पुराना है। पहले दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइलों से हमला करते थे लेकिन अब दोनों देशों के बीच कचरे से भरे गुब्बारों से एक दूसरे को जवाब दिया जा रहा है। उत्तर कोरिया ने फिर से शनिवार को दक्षिण कोरिया की ओर कचरा भरे गुब्बारें भेजे हैं। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया पर लगातार सैकड़ों कचरे से भरे गुब्बारे भेजे हैं। सियोल की सेना ने कहा कि दक्षिण कोरिया में प्योंगयांग विरोधी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने सीमा पार नेता…
मोगादिशु। मध्य सोमालिया में दो गुटों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई जिसमें कम से कम 55 लोग मारे गए और 155 अन्य घायल हो गए। स्थानीय निवासियों और चिकित्सा अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सोमालिया की संघीय सरकार न केवल अलकायदा से जुड़े अल शबाब समूह द्वारा फैलाई जा रही हिंसा को रोकने के लिए संघर्ष कर रही है, बल्कि उसे अफ्रीका के इस देश में भूमि और जल पर नियंत्रण को लेकर कबीले-आधारित संघर्षों का भी सामना करना पड़ रहा है। 55 लोगों की मौत, स्थानीय लोगों में डर का माहौल कबीले के बुजुर्ग और हेराले…
आर.के. सिन्हा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने रविवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद अपना कामकाज संभाल लिया है। यह पहली बार नहीं है जब भारतीय जनता पार्टी गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेगी। वास्तव में, भाजपा की पहली सरकार, जो 1996 में गठित हुई थी, अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में एक गठबंधन की सफल प्रयोग वाली सरकार थी। भले ही वह केवल 13 दिनों तक चली। अटल जी 1998 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में पुनः वापस आए थे। इसलिए यह कहना सरासर गलत होगा कि भाजपा को गठबंधन…
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रियासी आतंकी हमले पर सरकार को पाकिस्तान से बातचीत की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि घाटी में हिंसा धारा 370 की वजह से नहीं थी। भाजपा के यह दावे अब झूठे साबित हो रहे हैं। घाटी में हिंसा को रोकने के लिए दोनों देशों को बैठकर बातचीत करनी होगी। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमें धोखे में रखकर जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा छीन लिया गया था। अब हम उम्मीद करते हैं कि सरकार इसमें सुधार करेगी। हमारी मांग है कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए। विधानसभा…
– शाम को सकती है मोदी कैबिनेट 3.0 की पहली बैठक – मंत्रिपरिषद में 7 महिलाएं शामिल, सहयोगी दलों से 11 मंत्री – 31 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी के साथ ही 71 मंत्रियों ने भी पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। अब नई कैबिनेट की पहली बैठक सोमवार शाम को होगी। यह बैठक लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवास पर होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, बैठक शाम पांच बजे हो सकती है। भाजपा…
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के रियासी आतंकी हमले के बाद केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले आक्रोशित हैं। उन्होंने आतंकवाद को खत्म करने के लिए पाकिस्तान से युद्ध तक करने की सलाह दे दी है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि यह हमला जानबूझकर किया गया था, जिससे लोगों के अंदर डर का माहौल बनाया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ ली, इसलिए यह हमला किया गया है। रियासी आतंकी हमले पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि मेरा मानना है कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो गया है। यह हमला जानबूझकर सिर्फ डर पैदा करने के लिए…
नई दिल्ली। तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमओ के अधिकारियों को पहली बार संबोधित किया। पीएम मोदी ने पीएमओ के अधिकारियों के सामने अपनी ऊर्जा का राज खोल दिया। उन्होंने बताया कि मेरे अंदर का विद्यार्थी हमेशा जीवित रहता है। यही मेरी ऊर्जा का कारण है। पीएम मोदी ने कहा कि एक सफल व्यक्ति वह है जिसके अंदर का छात्र कभी नहीं मरता है। इस चुनाव में कई बार लोगों ने मुझसे एक सवाल पूछा। यह सवाल पिछले 30 वर्षों से मुझसे पूछा जाता है कि मुझे इतनी ऊर्जा कहां से मिलती है। मेरी ऊर्जा…
नई दिल्ली। पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय विजेता उम्मीदवार पप्पू यादव ने बिहार में महागठबंधन की हार की वजह तेजस्वी यादव को बताया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर, युवराज कम जिद्दी होते, तो बिहार में महागठबंधन अधिक सीट जीत जाता। पप्पू यादव ने कहा कि मैंने प्रियंका गांधी से मुलाकात की और बिहार में आइएनडीआइए गठबंधन के प्रदर्शन पर चर्चा की। अगर, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अधिक रोड शो होते और हमारे ‘युवराज’ (तेजस्वी यादव) कम जिद्दी होते, तो हम अधिक सीटें जीत सकते थे।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारे कर दिया है। अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण व एस जयशंकर के मंत्रालय को रिपीट किया गया है। शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बनाया गया है। पीएम मोदी की कैबिनेट में दूसरे स्थान रखने वाले राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय, अमित शाह को गृह मंत्रालय, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय, एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय व शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय दिया गया है।
