– मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का चौथा और आखिरी चरण। – आठ सीटों पर 74 उम्मीदवार रहे मैदान में। – आखिरी चरण में मतदाताओं में दिखा उत्साह। इंदौर | मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में सोमवार को मालवा-निमाड़ अंचल की आठ लोकसभा सीटों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे थम गया। आठ सीटों पर 74 उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान के लिए 18 हजार केंद्र बनाए गए। धार संसदीय क्षेत्र में 5 बजे तक 67.55 प्रतिशत मतदान धार…
Author: Hindustan Darpan
मुंबई। मुंबई में मौसम ने अचानक करवट ले लिया है। घने बादल छाने के बाद धूल भरी आंधी और बारिश शुरू हो गई। शहर में दिन में अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया था। मुंबई में आंधी के साथ बादल बरसे मुंबई के बोरीवली, कांदिवली, मलाड और गोरेगांव में भारी बारिश की जानकारी मिली है। वहीं, नवी मुंबई के कुछ हिस्सों में बिजली कटौती की शिकायत दर्ज की गई। मौसम में हुए बदलाव से मुंबईवासियों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग…
– आरसीबी और सीएसके के बीच 18 मई को मैच खेला जाएगा। – बेंगलुरु अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार, 12 मई को अपने-अपने मैच जीतकर IPL 2024 प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। जहां चेन्नई ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर छलांग लगाई। वहीं, बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया। टूर्नामेंट के बीच में निराशाजनक हार के कारण सीएसके मुश्किल स्थिति में आ गई थी, लेकिन उसने अच्छा प्रदर्शन किया।…
– थाईलैंड में खराब रेटिंग को गंभीरता से लिया जाता है – गलत कारणों से या फर्जी तरीके से ऐसा करने पर जेल भी हो सकती है – यहां पढ़िए 2 केस स्टडी और रहिए अलर्ट फुकेत (थाईलैंड)। यदि आप भी थाईलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं, तो यह खबर ध्यान से पढ़ लें। वहां रेस्त्रां-होटल जैसी सेवाओं को बिना वाजिब कारण के खराब रेटिंग देना बहुत भारी पड़ सकता है। हाल ही में एक ब्रिटिश टूरिस्ट के साथ ऐसा हुआ। उसने रेस्टोरेंट को 1 रेटिंग दी थी, जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। थाईलैंड में…
नई दिल्ली । दिल्ली में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की खबर है। जानकारी के मुताबिक, यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री आवास पर हुआ। घटना की जानकारी देने के लिए सीएम आवास से दिल्ली पुलिस को कॉल भी किए गए। पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अब तक आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं दी गई है। मारपीट का आरोप केजरीवाल के पीए विभव पर लगा है। पार्टी की ओर से अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। खुद स्वाति मालीवाल की तरफ से पीसीआर कॉल की गई। पुलिस मौके पर पहुंची भी, लेकिन शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई। सीएम…
परगना। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने(प्रधानमंत्री) एक जनसभा में कहा मुसलमान SC-ST-OBC का आरक्षण छीन लेंगे। कैसे छीन लेंगे? डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान की रचना की है, हम उस संविधान को बिखरने नहीं देंगे और ना ही मुस्लिम कभी ऐसा करेंगे, क्योंकि वे (मुस्लिम) जानते हैं कि बहुसंख्यक, SC-ST-OBC और अल्पसंख्यक जातियां सभी अलग-अलग हैं। आपका आरक्षण वे (मुस्लिम) लोग कैसे ले लेंगे? यह बातें झूठी हैं, इतना झूठ कहते हैं। छोटा बच्चा भी अगर झूठ बोलता है तो उसकी मां उसे मारकर सही करती है, लेकिन प्रधानमंत्री जैसे व्यक्तित्व अगर झूठ कहें तो…
– नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए आज देश के 10 राज्यों में 96 सीटों पर मतदान हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हो सकती है, हालांकि इस बीच भी सुबह-सुबह मतदान के प्रति लोगों को उत्साह बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी और बारिश देखने को मिल सकती है। इन राज्यों में हो रहा मतदान गौरतलब है कि आज तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर मतदान हो रहा…
अहमदनगर। अरविंद केजरीवाल के कभी गुरु रहे अन्ना हजारे ने वोट डालने के बाद उन पर निशाना साधा है। उन्होंने केजरीवाल का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है। मैं उनकी आलोचना करता हूं। ऐसे व्यक्ति को कभी भी नहीं चुनना चाहिए।
पालघर। गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को महाराष्ट्र के पालघर में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। ये चुनाव भारत के विकास को तीन गुना गति से आगे बढ़ाने का चुनाव है। शाह ने इंडी गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘इंडी अलायंस का एक ही काम है। सुबह-शाम पीएम मोदी को गाली देना, लेकिन इनका नेता कौन है पता नहीं।’ गृहमंत्री शाह ने कहा कि दस साल तक सोनिया-मनमोहन ने सरकार चलाई। इनकी खिचड़ी अलायंस ने घोटाले किए। नरेंद्र मोदी 23 साल से…
पीएम मोदी का वाराणसी में रोड शो शुरू। बीएचयू के गेस्ट हाउस से शुरू हुआ रोड शो। पीएम मोदी के साथ योगी आदित्यनाथ भी मौजूद। नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में रोड शो करने के लिए पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का रोड शो 5 घंटे तक चलेगा। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। इस रोड शो में 10 लाख लोगों लाने की तैयारियां की गई हैं। पीएम मोदी मंगलवार की सुबह 11 बजे वाराणसी से अपना नामांकन करेंगे। स्थानीय लोगों ने कहा- रोड शो में यह जनसैलाब ऐतिहासिक, पीएम को…
