– कोलकाता और मुंबई के बीच शनिवार को आईपीएल का 60वां मैच खेला जाएगा। – कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला। नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स शनिवार (11 मई) को ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। केकेआर 11 में से आठ मैच जीतकर अंक तालिका में टॉप पर है। नाइट राइडर्स ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में चार में जीत दर्ज की है। वहीं, मुंबई ने अपने 12 मैचों में चार जीते हैं। प्वाइंट्स टेबल में आठवें पायदान पर है। एमआई ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में से एक मैच जीता है। कोलकाता नाइट राइडर्स…
Author: Hindustan Darpan
मुंबई । भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल इस साल जून में समाप्त हो रहा है। नए हेड कोच के चयन के लिए बीसीसीआई ने प्रोसेस शुरू कर दी है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बताया है कि नए कोच के चयन के लिए जल्द आवेदन बुलवाए गए हैं। बोर्ड की ओर से जल्द सूचना जारी कर दी जाएगी।
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नादिया में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर संदेशखाली का मुद्दा उठाया। उन्होंने टीएमसी पर हमला बोलते हुए धर्म के आधार पर महिलाओं का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संदेशखाली के हर गुनहगार को उल्टा लटकाकर भाजपा सीधा कर देगी| अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए कि राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद वर्षों तक धर्म के आधार पर महिलाओं का शोषण किया गया। यह उनके अपने नेताओं द्वारा किया गया। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। बंगाल की महिलाओं को अब…
महबूबनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के महबूननगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को हिंदू विरोधी बताते हुए कहा कि वह एससी, एसटी व ओबीसी के हक में मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के ‘शहजादा’ चुनाव से पहले ‘मोहब्बत की दुकान’ लेकर निकले थे, लेकिन अब उनकी दुकान का बोर्ड गिरा दिया गया है। उन्होंने अब समाज में जहर घोलना शुरू कर दिया है। अमेरिका में बैठे उनके सलाहकार कहते हैं कि दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकी हैं। उन्हें…
– आंध्र और तेलंगाना की सभी सीटों पर एक साथ वोटिंग – कुल 1717 प्रत्याशी मैदान में, इनमें से 476 करोड़पति – चौथे चरण के साथ ही 18 राज्यों में खत्म हो जाएंगे लोकसभा चुनाव नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को 10 राज्यों की 96 सीटों पर मतदान होगा। मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव के साथ ही राजनीतिक दलों के सामने भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने की चुनौती है। चौथे चरण में इन राज्यों में मतदान आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर एक ही चरण में 13 मई को…
न ई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। उनको जमानत मिलने के बाद नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। लंबे समय से शांत आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर खुशी जताई है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए शुक्रिया कहा है।
– मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। – पूर्वी मध्यप्रदेश में ओले पड़ने की संभावना है। – बंगाल के कई हिस्सों में भारी बरसात हो सकती है। नई दिल्ली। देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू से लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपटेड में कई प्रदेशों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ ओले पड़ने की संभावना है। बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी IMD ने कई प्रदेशों में भीषण वर्षा का अलर्ट जारी किया…
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। वह अपने काफिले के साथ अपने आवास जा रहे हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी मौजूद हैं। केजरीवाल को प्रचार के लिए जमानत मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कल सुबह 11 बजे हम कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे। उसके बाद दोपहर 1 बजे पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें देश से तानाशाही को खत्म करेंगे। देश में लाखों…
अगर आप अच्छी पंजाबी फिल्मों के शौकीन है और पंजाबी फिल्मों के सुपर स्टार है और जय रंधावा के फैन है आने वाला शुक्रवार यानी 17 मई आपके लिए बेहद खास है क्योंकि इस दिन जय स्टारर फिल्म जे जटा विगड़ गया ऑल इंडिया में रिलीज हो रही है। आम तौर पर पंजाबी फिल्मों के मेकर अपनी फिल्म को पंजाब और चंडीगढ़ में प्रमोट करते है लेकिन फिल्म के डायरेक्टर और फिल्म के हीरो जय रंधावा के साथ फिल्म के निर्माताओं को अपनी इस फिल्म की कहानी और अपनी मेहनत पर इस कदर विश्वास है कि यह सभी अपनी फिल्म…
मुंबई | मुंबई में इस बार लगभग हर राजनीतिक दल ने मराठी उम्मीदवारों को ही लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है मगर मुंबई का इतिहास इससे बिलकुल अलग है. 1951 के बाद से सभी लोकसभा चुनावों में कुल 94 सांसदों ने मुंबई की विभिन्न सीटों का प्रतिनिधित्व किया था. इनमें से 42 (लगभग 45 प्रतिशत) गैर-मराठी रहे. 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी 2 सीटों पर केवल मराठी चेहरों को टिकट दिया है. कांग्रेस ने मुंबई की उत्तर मध्य सीट से वर्षा गायकवाड़ को टिकट दिया है. वहीं, उत्तर मुंबई से भूषण पाटिल को टिकट सौंपा. दोनों…
