केदारनाथ | बाबा केदारनाथ की पंचमुखी डोली गुरुवार शाम करीब चार बजे भक्तिमय जयघोष के साथ केदारनाथ धाम पहुंची. केदारनाथ धाम में श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पंचमुखी डोली के पहुंचने पर अगवानी की| इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, योगेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, दिनेश उनियाल ने डोली के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत किया. संस्कृति एवं कला परिषद उपाध्यक्ष मधु भट्ट भी श्री केदारनाथ धाम पहुंचीं| गुरुवार को बाबा केदार की पंचमुखी डोली सुबह 8.30 बजे गौरामाई मंदिर गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान हुई थी. 6 मई को डोली…
Author: Hindustan Darpan
मां बनना अपने आप में एक चुनौती भरा काम है. एक ओर बच्चे को जन्म देते समय जहां मां तमाम तरह की परेशानियों का सामना करती है. तो वहीं नवजात शिशु की परवरिश करना भी आसान नहीं होता है. कई बार बच्चे का ख्याल रखते-रखते नयी मां की मेंटल हेल्थ (New mother’s mental health) भी प्रभावित होने लगती है. ऐसे में नयी मां के लिए जरूरी है कि बच्चे के साथ अपना ख्याल भी अच्छी तरीके से रखा जाये. तो आइये मदर्स डे के इस अवसर पर हम आपको बताते हैं कि न्यू मॉम अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान किस…
नई दिल्ली | दिल्ली के तिलक नगर में एक 10 साल के लड़के की एक स्टोरी देखने को मिली. इस वीडियो ने इंटरनेट पर तूफान मचा दिया था. इस बच्चे (जसप्रीत सिंह) ने अपने पिता को एक बीमारी के कारण खो दिया था और उनकी माँ ने उन्हें छोड़ दिया था. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे बच्चा अब खुद कमाकर अपना और अपनी 14 साल की बहन का ख्याल रख रहा है. जिसके लिए वो चिकन रोल का स्टॉल चलाता है. इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने उसकी तारीफ की (पूरी कहानी पढ़ने के लिए…
नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस की बैठक में गुरुवार को बड़ा फैसला हुआ। एयरलाइन ने बर्खास्त केबिन क्रू सदस्यों को बहाल करने पर सहतमि जताई। सभी कर्मचारियों को बहाल करने का आदेश दिया है। कर्मचारियों ने काम पर लौटने की हामी भर दी है। मुख्य श्रम आयुक्त द्वारा बैठक बुलाई गई थी। मीटिंग में एक्सप्रेस प्रबंधन और प्रदर्शनकारी चालक दल मौजूद थे। 300 क्रू मेंबर्स सिक लीव पर चले गए थे टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया की सहायक कंपनी एक्सप्रेस में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीते दिनों एक साथ 300 क्रू मेंबर्स सिक लीव पर चले गए।…
चंडीगढ़ । हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने राज्यसभा से मिलने के लिए वक्त मांगा है। कांग्रेस नेता भाजपा सरकार के फ्लोर टेस्ट की मांग करेगी। कांग्रेस का दावा है कि 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद नायब सिंह सैनी सरकार अल्पमत में है। हरियाणा में कभी भाजपा की सहयोगी पार्टी रही जेजेपी के दुष्यंत चोटाला भी साफ कह चुके हैं कि अगर कांग्रेस हरियाणा की भाजपा सरकार गिराती है, तो वह उसको बाहर से पूरा समर्थन देंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा बयान इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कह चुके हैं…
– हैदराबाद लोकसभा सीट पर माधवी लता हैं भाजपा प्रत्याशी – असदुद्दीन ओवैसी से है मुकाबला – नवनीत राणा ने माधवी लता के पक्ष में किया प्रचार हैदराबाद। हैदराबाद में माधवी लता के पक्ष में प्रचार करने पहुंचीं महाराष्ट्र की अमरावती सीट से भाजपा सांसद और प्रत्याशी नवनीत राणा का वीडियो सामने आया है। नवनीत राणा ने असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटा ली जाए, तो हम बता देंगे। इस पर अब नवनीत राणा ने कहा कि छोटे (अकबरुद्दीन ओवैसी) 15 मिनट नहीं,…
– ईडी अरविंद केजरीवाल को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में नामित करेगा। – जांच एजेंसी का दावा है कि केजरीवाल से जुड़े मनी ट्रेल की पुष्टि की है। – अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। नई दिल्ली। शराब घोटाले में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की परेशानी बढ़ने वाली है। प्रवर्तन निदेशालय शुक्रवार को इस मामले में खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी। पहली बार होगा जब सीएम केजरीवाल का नाम चार्जशीट पर दाखिल होगा। ईडी अपनी चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल का नाम साजिशकर्ता और किंगपिन के तौर पर दर्ज करेगी। जांच एजेंसी का दावा है कि केजरीवाल से…
– महिला का कहना है कि राष्ट्रीय महिला आयोग के कहने पर श्वेत पत्र पर हस्ताक्षर किए। – यूृ-टर्न के बाद धमकियों का हवाला देते हुए नई शिकायत दर्ज करवाई। नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली केस में बड़ा यू-टर्न हुआ है। दो महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई गई दुष्कर्म की शिकायत वापस ले ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग के कहने पर श्वेत पत्र पर दस्तखत किए थे। इस मामले में एक औरत ने पत्रकारों को बताया कैसे उसे और उसकी सास को बलात्कार की झुठी शिकायत दर्ज करने पर मजबूर किया गया।…
भूपिंदर सिंह हुड्डा ने विधानसभा चुनाव कराने की मांग की। पूर्व मुख्यमंत्री ने विधायकों की संख्या भी गिनवाई। भिवानी। हरियाणा में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने बहुमत का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नायब सिंह सैनी की सरकार अल्पमत में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक एकजुट है। विधायकों की संख्या गिनवाते हुए पूर्व सीएम ने कहा, ‘कांग्रेस के 30, जेजेपी के दस और निर्दली तीन हैं। साथ ही बलराज कुंडू और अभय चौटाला को मिलाकर एमएलए की संख्या 45 बताई।’ उन्होंने विधायकों की परेड कराने की बात भी कही। राज्य में राष्ट्रपति…
– नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा चेन्नई और गुजरात के बीच मैच। – प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सीएसके को चाहिए जीत। – टाइटंस पर होगा घरेलू मैदान में बेहतर प्रदर्शन का दबाव। नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स शुक्रवार को गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। सीएसके की नजरें अब प्लेऑफ में जगह पुख्ता करने पर होगी। वहीं, प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर मैच जीतकर चेन्नई का खेल खराब करना चाहेगी। सुपर किंग्स के 11 मैचों में 12 अंक है। जीटी पर उसके लिए जीत जरूरी है। एक हार प्लेऑफ में जगह बनाने…
