पटना। बिहार के पूर्व सीएम और राजद नेता लालू प्रसाद यादव के मुसलमानों को आरक्षण देने के बयान के बाद घमासान छिड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मोर्चा संभालते हुए लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस के प्रमुख सहयोगी ने यह मांग कर दी है कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए। वह एससी, एसटी और ओबीसी का हक मारना चाहते हैं। लालू यादव ने कहा कि वोट हमारी तरफ हैं। वे कह रहे हैं कि ‘जंगल राज’ होगा क्योंकि वे डरे हुए हैं, वे भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। वे खत्म…
Author: Hindustan Darpan
– अगर मुझे भाजपा सरकार का संरक्षण नहीं मिला होता तो मैं यहां तक नहीं पहुंच पाती। – आज की कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है। – यह राम विरोधी, हिंदू विरोधी कांग्रेस है। नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस की पूर्व नेता राधिका खेड़ा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उनके साथ अभिनेता शेखर सुमन ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की प्रवक्ता रही खेड़ा ने अपने खिलाफ साजिश का आरोप लगाते हुए रविवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें अयोध्या में राम…
– दिल्ली शराब नीति कांड में ईडी ने केजरीवाल को किया था गिरफ्तार – अभी तिहाड़ जेल में कैद हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री – गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति केस में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को अहम सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस पर 9 मई या अगले हफ्ते फैसला आ सकता है। केजरीवाल ने अपनी याचिका में ईडी की कार्रवाई को गैरकानूनी बताया था। साथ…
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के कथित शिक्षक भर्ती घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें शिक्षक भर्ती को रद्द कर दिया था। राज्य के स्कूल सेवा आयोग द्वारा राज्य संचालित और राज्य सहायता प्राप्त स्कूलों में 25,753 शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति होनी थी, लेकिन इसको हाईकोर्ट रद्द कर दिया था। किसी के खिलाफ न उठाएं दंडात्मक कदम सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई को अपनी जांच जारी रखने की अनुमति दे दी है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि सीबीआई किसी भी…
नई दिल्ली | हॉरर कॉमेडी अरनमनई 4 की तीसरे दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट आ गई है. इस फिल्म में साउथ के टॉप सितारे तमन्ना भाटिया, राशि खन्ना और सुंदर सी लीड रोल में हैं. सुंदर सी ने ही फिल्म का निर्देशन भी किया है. इस तमिल फिल्म की कमाई में हर दिन के साथ इजाफा हुआ है. फिल्म ने तीन दिन में कुल मिलाकर 18.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस तरह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस बात की जानकारी सेकनिल्क डॉट कॉम ने दी है. हालांकि फिल्म ने दुनियाभर में 23 करोड़ रुपये…
नई दिल्ली | प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के फरीदाबाद में इंडियन बैंक की बल्लभगढ़ शाखा में अपनी मां के नाम पर रखे गए एक साइबर जालसाज के लॉकर से 14.04 करोड़ रुपये मूल्य का 19.5 किलोग्राम सोना जब्त किया है. वित्तीय जांच एजेंसी ने कहा कि जालसाज की पहचान राष्ट्रीय राजधानी के मोती नगर निवासी पुनीत कुमार उर्फ पुनीत माहेश्वरी के रूप में हुई है, जिसे 3 अप्रैल को आईजीआई हवाई अड्डे के अराइवल हॉल टर्मिनल -3 से गिरफ्तार किया गया था। ईडी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “आरोपी को उसी दिन दिल्ली पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया…
दरभंगा | लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले जाएंगे. मतदान को अपने पक्ष में लाने के लिए तमाम राजनीतिक दलों की ओर से हरसंभव कोशिश की जा रही है. इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उनकी जुबान एक बार फिर फिसल गई | अलीनगर के तारडीह प्रखंड स्थित पोखर भिंडा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ राजनीतिक संबंध का जिक्र किया.उन्होंने कहा कि हम लोग का संबंध 1995 से है. हालांकि, बीच में…
– भिंड व अटेर विधानसभा में 50 प्रतिशत से भी था कम। – मतदान बढ़ाने के लिए चुनौती भिंड मुरैना और ग्वालियर में अधिक है। – दोनों दलों के प्रमुख नेताओें की साख भी दांव पर लगी है। भोपाल। मध्य प्रदेश में दो चरणों के मतदान में 2019 की तुलना में सात से नौ प्रतिशत तक कमी आने के बाद चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों की नजर अब तीसरे चरण के मतदान प्रतिशत को लेकर है। कारण, इस चरण में सर्वाधिक नौ सीटे हैं। यह सीटें ग्वालियर-चंबल और मध्य भारत की हैं। इन नौ सीटों पर पिछले लोकसभा चुनाव में…
ICSE-ISE बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी 10वीं कक्षा के 99.40 प्रतिशत विद्यार्थी पास 12वीं के 98.05 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण भोपाल। काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जानिमेशन (सीआइएससीई) ने आइसीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम सोमवार को जारी कर दिए। मध्यप्रदेश में 10वीं में 99.40 प्रतिशत तो 12वीं में 98.05 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। दोनों कक्षाओं में इस बार भी छात्राओं का परिणाम ही बेहतर रहा। मप्र से 12वीं में 1641 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 1609 पास हुए। इसमें 97.34 प्रतिशत छात्र व 98.92 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। वहीं 10वीं में 3819 विद्यार्थियों ने परीक्षा…
– तीसरे पार्ट से उम्मीद की जा रही है कि यह भी काफी धमाकेदार होने वाला है। – अमेजन प्राइम ने मनोज बाजपेयी और पूरी टीम के साथ एक फोटो शेयर की है। – पहली तस्वीर में द फैमिली मैन 3 का क्लैपिंग बोर्ड दिख रहा है। नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी की फेमस सीरीज ‘द फैमिली मैन’ को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखने को मिला है। इस सीरीज के अब तक 2 सीजन आ चुके हैं और दोनों ही सीजन सुपरहिट रहे हैं। अब फैंस को ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। दूसरे सीजन…
