नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली में प्रत्याशी के तौर पर चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उनसे एक समर्थक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जवाब वह भी देने में कतराने लगे। बहन प्रियंका गांधी के दबाव के बाद उन्होंने उसका जवाब दिया। दरअसल, समर्थक ने उनसे पूछा कि आप शादी कब करेंगे, तो वह बिना जवाब दिए ही आगे बढ़ गए। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि उसने कुछ पूछा है, तो उन्होंने कहा कि जल्द ही करनी पड़ेगी|
Author: Hindustan Darpan
– चौथे चरण में 96 सीटों पर मतदान जारी – सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान। – अखिलेश यादव, अधीर रंजन, ओवैसी की दांव पर किस्मत नई दिल्ली । देश में लोकसभा चुनाव के लिए 13 मई को चौथे चरण में 10 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान हो रहा है। चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों, पश्चिम बंगाल की 8 सीटों, जम्मू कश्मीर की 5 सीटों, तेलंगाना की 17 सीटों व ओडिशा की 4 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। वहीं आंध्र प्रदेश की 25 सीटों,…
नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है. बोर्ड द्वारा सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं परिणामों की घोषणा सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in पर की गई है. स्टूडेंट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर आदि दर्ज कर सीबीएसई रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. CBSE Board 12th Result 2024: डायरेक्ट लिंक सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें | स्टूडेंट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज से रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें. सीबीएसई कक्षा 12वीं के…
नई दिल्ली | बीच मैदान में केएल राहुल के साथ तीखी बातचीत के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका की चारो तरफ आलोचना हो रही है. लोगों का मानना है कि गोयनका का बीच मैदान में सबके सामने राहुल को डांटना अच्छी बात नहीं थी. इसपर लोग अपने-अपने तरीके से विचार रख रहे हैं. इसी कड़ी में फिल्म अभिनेता कमाल राशिद खान (केआरके) ने भी अपना विचार साझा किया है, जो बेहद ही आक्रामक है. हालांकि, कई फैंस पहली बार उनकी बातों से सहमत भी नजर आ रहे हैं। कमाल राशिद खान ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर…
नई दिल्ली | संजीव गोयनका के साथ हुए विवाद के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही है कि केएल राहुल से टीम की कप्तानी छीनी जा सकती है. राहुल के बाद जिस खिलाड़ी को कप्तान बनाए जाने की चर्चा चल रही है. उस लिस्ट में सबसे पहला नाम कैरेबियन विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन का आ रहा है. पूरन मौजूदा समय में लखनऊ सुपर जायंट्स के उप-कप्तान भी हैं। आईपीएल 2022 से एंट्री करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शुरुआती तीनो सीजन में केएल राहुल ने अगुवाई की है. हालांकि, 2024 में एसआरएच के खिलाफ मिली बड़ी शिकस्त के बाद…
नई दिल्ली | टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह के लापता होने का रहस्य और भी गहरा गया है . दिल्ली पुलिस ने पाया कि किसी व्यक्ति द्वारा “निगरानी” किए जाने की आशंका के चलते अभिनेता 27 अलग-अलग ईमेल खातों का इस्तेमाल कर रहे थे. जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, अभिनेता को “निगरानी” किए जाने का संदेह था, जिसके कारण वह अक्सर अपने ईमेल खाते बदलते थे। अभिनेता सिंह (51) को 22 अप्रैल की शाम को यहां से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन…
नई दिल्ली | भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन शोषण करने के मामले में आरोप तय हो गए हैं। दिल्ली की राउज रेवन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को उनके खिलाफ आरोप तय किए. अदालत ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं. इस पर ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि यह “जीत की दिशा में एक छोटा कदम” है। अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और उत्तर प्रदेश के निवर्तमान सांसद के खिलाफ महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न, उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के…
नई दिल्ली | सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार की शाम को करीब सात बजे तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया. अरविंद केजरीवाल ने जेल के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि, ”मैं तन, मन, धन से लड़ रहा हूं और संघर्ष कर रहा हूं.” सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को आज एक जून तक की अवधि के लिए अंतरिम जमानत दे दी. केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया…
नई दिल्ली | दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धन शोधन के एक मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता की जमानत याचिका पर शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से अपना रुख बताने को कहा.न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने जांच एजेंसी को अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया और मामले में आगे की सुनवाई के लिए 24 मई की तारीख तय की| नेता की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने अदालत से मामले की सुनवाई अगले सप्ताह ही करने का आग्रह किया और कहा कि इससे पहले अधीनस्थ…
नई दिल्ली। रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और लोजपा (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान के बीच अब तक कुछ ठीक नहीं हुआ है। हाजीपुर से मौजूदा सांसद पशुपति पारस अपने भतीजे व हाजीपुर से एनडीए के प्रत्याशी चिराग पासवान के लिए प्रचार करने नहीं गए हैं। उन्होंने पत्रकारों के इस सवाल पर कहा कि प्यासा कुएं के पास जाता है। चिराग पासवान को अगर जरूरत है, तो वह हमारे पास आएं। उसके बाद हम क्षेत्र में उनके लिए वोट मांगेंगे।
