– अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह वायरस कहां से आया था। – इन्फ्लूएंजा ए (एच5एन2) वायरस के संक्रमण का यह पहला मामला है। – व्यक्ति की मौत के बाद मैक्सिकन अधिकारियों ने वायरस की पुष्टि की। नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से बुधवार को इस बात की जानकारी दी गई है कि अप्रैल में मैक्सिको में बर्ड फ्लू से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस बात का पता अभी तक नहीं चल पाया है कि यह वायरस कहां से आया था। WHO ने यह भी कहा है कि सामान्य आबादी…
Author: Hindustan Darpan
मुबंई। लोकसभा चुनाव परिणामों के आने बाद आइएनडीआइए की बैठक में शिवेसना यूटीबी के मुखिया उद्धव ठाकरे के ना शामिल होने पर उनके एनडीए में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गईं। उनकी तरफ से गुरुवार को यह साफ संदेश दिया गया कि वह एनडीए में शामिल नहीं होने वाले हैं। महाराष्ट्र एनसीपी (शरद पवार) के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि उद्धव ठाकरे आइएनडीआइए गठबंधन का अहम हिस्सा हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के रथ को रोकने में उन्होंने बहुत बड़ी भूमिका अदा की है। शिवसेना (यूबीटी) ने पार्टी की टूट के बाद पहला चुनाव लड़ा था। महाराष्ट्र में लोकसभा…
नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह शुरू से ही स्पष्ट है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था। हमने लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ा, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में, देश में कोई गठबंधन नहीं है। हम दिल्ली की जनता के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
नई दिल्ली । 22 जनवरी के इस एतिहासिक दिन अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ। इस दिन अयोध्या की हर गली में यह नारे लग रहे थे कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। इस नारे का यह मतलब निकाला जा रहा था कि 2024 में भी अयोध्या से भाजपा के लल्लू सिंह ही चुनाव जीतेंगे, लेकिन वह सपा के अवधेश प्रसाद से चुनाव हार गए। उनकी इस हार ने देशभर के लोगों को चौंका दिया। उनके चुनाव हारने के कई कारण सामने आए हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली जल संकट पर सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश को 137 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी सरकार ने पड़ोसी राज्यों से अतिरिक्त पानी की मांग करते हुए सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया था। आदेश के मुताबिक, हिमाचल को रोज इतना पानी दिल्ली के लिए छोड़ना होगा। मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश को उसके पास उपलब्ध 137 क्यूसेक अतिरिक्त पानी जारी करने की अनुमति दी है। साथ ही हरियाणा को निर्देश दिया…
मुंबई। लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत हासिल न होने पर विपक्षी लगातार हमलावर हैं। कांग्रेस से लेकर शिवसेना यूबीटी तक चुनावों के परिणामों को विपक्ष की जीत बता रहे हैं। संजय राउत ने मीडिया को बताया कि आखिर चुनाव परिणामों के बाद विपक्ष क्या रणनीति बना रहा है। उनसे जब पूछा गया कि आइएनडीआइए गठबंधन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व टीडीपी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू के लिए प्रधानमंत्री पद छोड़ देगा। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में गठबंधन में कोई चर्चा नहीं हुई है। भाजपा को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबसे अधिक सीटें आई…
– संवैधानिक प्रक्रिया के तहत होता है सरकार का गठन – राष्ट्रपति की भूमिका भी अहम होती है – शपथ-ग्रहण के बाद साबित करना होता है बहुमत नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद केंद्र में नई सरकार बनाने की कवायद जारी है। नतीजों में किसी एक दल को तो पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, लेकिन एनडीए के पास पर्याप्त संख्या बल है। स्टेप-बाय-स्टेप सभी संवैधानिक प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए सरकार गठन की ओर बढ़ा जा रहा है। यहां जानिए भारत में सरकार गठन की प्रक्रिया चुनाव परिणाम: चुनाव आयोग आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित करता है। इससे…
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार हमने देखा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और वित्त मंत्री ने शेयर बाजार पर टिप्पणी की। प्रधानमंत्री ने कहा कि शेयर बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 4 जून को शेयर बाजार में तेजी रहेगी और आप सभी को निवेश करना चाहिए। ऐसा ही मैसेज रिटेल इनवेस्टर्स को वित्त मंत्री ने भी दिया था। अमित शाह कहते हैं कि 4 जून से पहले शेयर खरीद लें। 19 मई को पीएम मोदी कहते हैं शेयर मार्केट में 4 जून को…
नई दिल्ली। मंडी सीट से भाजपा की सांसद व अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने बदतमीजी कर दी है। कंगना के किसान आंदोलन के दौरान दिए गए बयान से आहत सीआईएसएफ की गार्ड ने थप्पड़ मार दिया।
– अगले पांच साल और सितम ढाएगी गर्मी – वैश्विक तापमान का औसत 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के आसार – 2023-2027 की अवधि के दौरान सिर्फ एक प्रतिशत थी संभावना नई दिल्ली। उत्तर भारत में लोग लू और गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। आने वाले सालों में यह स्थिति और खतरनाक होने वाली है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने बुधवार को चेतावनी दी है। डब्ल्यूएमओ ने कहा कि 47 फीसदी संभावना है कि अगले पांच साल के दौरान वैश्विक तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाएगा। पिछले वर्ष की रिपोर्ट में कहा गया था कि 2023-27 के…
