Chinmay Das Arrest Row: एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को बांग्लादेश में एक प्रमुख हिंदू नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी की गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसक झड़पों में एक सरकारी वकील की मौत हो गई। यह अशांति ब्रह्मचारी को जमानत देने से इनकार किए जाने के बाद हुई, जो वर्तमान में देशद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे हैं। झड़पों के दौरान, एक सरकारी वकील सैफुल इस्लाम अलिफ की मौत हो गई। चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तैनात एक पुलिस निरीक्षक नूरुल आलम ने कहा कि अलिफ के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। वकील की मौत की खबर…
Author: Hindustan Darpan
PM Modi On Samvidhan Diwas: मंगलवार को 75वां संविधान दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुप्रीम कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय न्यायपालिका की वार्षिक रिपोर्ट 2023-24 को भी प्रकाशित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, “, “संविधान सभा की बहस के दौरान बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था कि संविधान महज़ एक वकील का दस्तावेज़ नहीं है। इसकी आत्मा हमेशा उम्र की भावना होती है।” बता दें, आज संसद के सेंट्रल हॉल में भी संविधान दिवस के मौके पर खास कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी…
TV Serial News: स्टार प्लस ने हमेशा अपने दर्शकों को खास तरह के शो के माध्यम से जोड़ने का काम किया है, जो इमोशनल लेवल पर गहरी छाप छोड़ते हैं। चैनल अपने आकर्षक कंटेंट के साथ दर्शकों के लिए हर बार कुछ नया और रोमांचक पेश करता है। स्टार प्लस के शो ने हाल के कुछ सालों में दर्शकों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई है, और उनकी कहानियों व किरदारों को खूब सराहा गया है। उड़ने की आशा एक पॉपुलर शो है जिसमें कंवर ढिल्लों ने सचिन और नेहा हरसोरा ने साइली का किरदार निभाया है। यह शो…
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की ऐतिहासिक जीत के बाद भी मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस जारी है। सोमवार को देवेंद्र फणडवीस दिल्ली पहुंचे थे। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर शुरु हो गया है। बीते दो दिनों से जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। एकनाथ शिदें के समर्थकों के द्वारा उन्हें एक बार फिर सीएम बनाने की मांग की जा रही है। तो वहीं, भाजपा के कार्यकर्ता फणडवीस का नाम आगे बढ़ा रहे हैं। इसके पीछ सबसे बड़ा कारण BJP की रिकॉर्ड सीटों पर जीत है। BJP ने चुनाव में 132 विधानसभा सीटों पर…
Greater Noida Fire incident: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से विचलित करने वाली खबर सामने आई है। मंगलवार को सोफा फैक्ट्री में आग लगने के कारण तीन लोग काल के गाल में शमा गए। जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही सो रहे थे। तभी आग लग गई और तीनों मजदूरों की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि, पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आग लगने की वजह का भी पता लगाया जा रहा है। कई गाड़ियां भी जलकर खाक जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा…
Samvidhan Diwas 2024: संविधान निर्माण के 75 साल पूरे होने पर देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान संसद के सेंट्रल हॉल में भी संविधान दिवस के मौके पर खास आयोजन किया गया। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी दलों के सांसद मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में महामहिम ने दो पुस्तकों का भी विमोचन किया। ‘भारत के संविधान का निर्माण: एक झलक’ और ‘भारत के संविधान का निर्माण और इसकी गौरवशाली यात्रा’, इन दो पुस्तकों का विमोचन सेंट्रल हॉल में किया गया। साथ ही संविधान की मैथिली और संस्कृत प्रतियों का विमोचन भी इस…
Dhirendra Shastri during Hindu Ekta Yatra: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हिंदू एकता यात्रा मंगलवार को झांसी पहुंची। इस दौरान भीड़ में से किसी शख्स ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ऊपर मोबाइल फेंक कर मारने की कोशिश की, जो उनके गालों पर जा लगी। हालांकि, धीरेंद्र शास्त्री को गंभीर चोट नहीं आई है। यह घटना तब हुई जब वो लोगों को संबोधित कर रहे थे। मोबाइल से चोट लगने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि किसी ने मोबाइल फेंक कर मारा है हमको, हमें मोबाइल मिल गया है। गौरतलब है कि धीरेंद्र शास्त्री पिछले कई दिनों…
Maharashtra Next CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को बंपर जीत मिलने के बाद भी अगले मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। कई तरह के कयास राजनीतिक गलियारों में लगाई जा रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एकनाथ शिंदे को केंद्र में लाने और देवेंद्र फणडवीस को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। हालांकि, उनके इस बयान से सियासी माहौल गरमा गया है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र चुनाव का परिणाम आए तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक सीएम को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है। शिंदे गुट…
India On Chinmoy Prabhu: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक और खास कर हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिंदुओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ बांग्लादेश के मुखर आवाज ISKCON के धर्मगुरु चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने सख्त टिप्पणी की है। विदेश मंत्रालय ने चिन्मय प्रभु की गिरफ्तारी और जमानत ना मिलने पर चिंचा जताई है। साथ ही वहां के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि सोमवार को बांग्लादेश पुलिस ने ढाका एयरपोर्ट से ISKCON के धर्मगुरु चिन्मय प्रभु को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उनपर देशद्रोह…
Lawrence gang threatened rapper Badshah: मंगलवार को चंडीगढ़ के दो नाइट क्लब के बाहर हुए धमाकों ने कई सवाल खड़े किए थे। इस बीच इन धमाकों की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा ने इन धमाकों की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि जिस क्लब के बाहर धमाका हुआ है, वो रैपर बादशाह का है। साथ ही पोस्ट में लिखा गया है कि क्लब के मालिक को रंगदारी के लिए कॉल किया गया लेकिन उसमें फोन का जवाब नहीं दिया, इसीलिए…
